{"_id":"6a97d319e1433e9d6604fdaa","slug":"jadavpur-university-vc-urges-students-to-use-social-media-instead-of-wall-graffiti-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: जादवपुर विवि के दीवारों पर लिखे नारों को लेकर वीसी सख्त, छात्रों से बोले- सोशल मीडिया पर रखें अपनी बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: जादवपुर विवि के दीवारों पर लिखे नारों को लेकर वीसी सख्त, छात्रों से बोले- सोशल मीडिया पर रखें अपनी बात
Wed, 02 Sep 2026 01:14 PM IST
शिवम गर्ग
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: शिवम गर्ग
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:14 PM IST
सार
जादवपुर यूनिवर्सिटी की दीवारों पर फिर ग्रैफिटी सामने आने के बाद कुलपति चिरंजीब भट्टाचार्य ने छात्रों से सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के साथ कैंपस की शांति और स्वच्छता भी जरूरी है।
विज्ञापन
जादवपुर विश्वविद्यालय
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति चिरंजीब भट्टाचार्य ने परिसर की दीवारों पर लगातार हो रही लिखावट और ग्रैफिटी को लेकर छात्रों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से विश्वविद्यालय की स्वतंत्र विचार और अभिव्यक्ति की परंपरा को बनाए रखते हुए कैंपस को स्वच्छ और शांत रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
VC ने क्या कहा?
कुलपति चिरंजीब भट्टाचार्य ने कहा कि जादवपुर विश्वविद्यालय की पहचान लंबे समय से स्वतंत्र सोच और अभिव्यक्ति की परंपरा से रही है। उन्होंने कहा कि इस विरासत को बनाए रखते हुए परिसर को स्वच्छ, शांत और बेहतर शैक्षणिक माहौल वाला बनाए रखना भी जरूरी है। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से इसी संतुलन को बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
दीवारों पर लिखने के बजाय सोशल मीडिया का इस्तेमाल क्यों?
कुलपति ने एक खुले पत्र में कहा कि छात्रों को अपनी बात रखने के लिए सोशल मीडिया का अधिक इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका सुझाव अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर रोक लगाने के लिए नहीं है, बल्कि विश्वविद्यालय की विरासत और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से है। भट्टाचार्य ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के अधिकार और विश्वविद्यालय के भौतिक वातावरण व शैक्षणिक माहौल को बनाए रखने के बीच संतुलन जरूरी है।
विज्ञापन