फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jadavpur University third-year student found dead near campus lake, probe underway

Jadavpur University: दो साल पहले रैगिंग ने ली थी छात्र की जान? अब जलाशय के किनारे छात्रा की मौत; उठे कई सवाल

Fri, 12 Sep 2025 11:15 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 12 Sep 2025 11:15 AM IST
सार

घटना लड़कों के छात्रावास में बंगाली ऑनर्स के प्रथम वर्ष के एक छात्र की अपने वरिष्ठों की ओर से कथित रैगिंग के बाद बालकनी से गिरने से हुई मौत के दो साल बाद हुई है। इस घटना से हंगामा मच गया था और कई छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन
Jadavpur University third-year student found dead near campus lake, probe underway
Jadavpur University (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Official Website (jadavpuruniversity.in.)

विस्तार

जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) की एक छात्रा को बेहोशी की हालत में पाई गई। जब उसे पास के अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अंग्रेजी की स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा गुरुवार शाम परिसर में एक जलाशय के किनारे बेहोशी की हालत में मिली थी। विश्वविद्यालय के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि वह वहां अपने सहपाठियों के साथ बातचीत कर रही थी। घटना के कारण का अब तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि छात्रा को उसके दोस्तों और विश्वविद्यालय के अन्य कर्मचारियों ने पास के एक निजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने छात्रा का नाम नहीं बताया। विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, संकाय सदस्य और कला संकाय छात्र संघ के प्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने जादवपुर पुलिस स्टेशन को सूचित किया।
विज्ञापन


घटना लड़कों के छात्रावास में बंगाली ऑनर्स के प्रथम वर्ष के एक छात्र की अपने वरिष्ठों की ओर से कथित रैगिंग के बाद बालकनी से गिरने से हुई मौत के दो साल बाद हुई है। इस घटना से हंगामा मच गया था और कई छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
पुलिस के मुताबिक, तृतीय वर्ष की एक छात्रा की गुरुवार रात परिसर में एक तालाब के पास बेहोशी की हालत में पाए जाने के बाद मौत हो गई। छात्रा शाम को अपने सहपाठियों के साथ बातचीत कर रही थी। बाद में वह गेट नंबर 4 पर यूनियन रूम के पास तालाब के किनारे बेहोश पड़ी मिली। साथी छात्र और विश्वविद्यालय के कर्मचारी उसे पास के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सूचित किए जाने के तुरंत बाद जादवपुर थाने की पुलिस अस्पताल पहुंच गई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, उसकी मौत की सही परिस्थितियों का अभी पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed