फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jadavpur University have developed an intelligent device which will analyse if a coughing person is a Covid-19 carrier.

कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए यादवपुर के छात्रों ने बनाया उपकरण

Tue, 28 Apr 2020 02:22 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 28 Apr 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
Jadavpur University have developed an intelligent device which will analyse if a coughing person is a Covid-19 carrier.
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

यादवपुर विश्वविद्यालय के दो विद्यार्थियों ने एक ऐसा उपकरण विकसित किया है जो खांसने वाले व्यक्ति के कोरोना वायरस वाहक होने के संबंध में विश्लेषण कर सकेगा। विश्वविद्यालय के नवोन्मेष परिषद के एक शिक्षक ने मंगलवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलिकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के स्नातक के दो विद्यार्थियों ने एक ऐसा उपकरण विकसित किया है जो खांस रहे व्यक्ति का पता लगाएगा और यह विश्लेषण करेगा कि क्या व्यक्ति कोरोना वायरस का संभावित मरीज हो सकता है।

विज्ञापन


इस उपकरण का इस्तेमाल कोविड-19 के पहले स्तर के जांच के रूप में किया जा सकता है क्योंकि यह उपलब्ध आंकड़ों के तहत कोविड-19 के वाहक का पता लगाएगा। जिससे इस वायरस के रोकथाम में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


इस गैर-संपर्क उपकरण में तस्वीर और आवाज वाले सेंसर लगे हुए हैं। अगर कोई व्यक्ति इस उपकरण से दूर भी है तो यह काम करेगा और एक ही समय पर खांस रहे कई लोगों की पहचान कर सकता है। इस उपकरण का इस्तेमाल कार्यालय, कक्षा सहित जमावड़े वाले अन्य स्थानों पर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक ने बताया कि इस उपकरण का इस्तेमाल सार्वजनिक स्थलों पर कोविड-19 के संदिग्ध का पता लगाने के लिए ड्रोन में भी किया जा सकता है। अन्येसा बनर्जी और अचल निल्हानी ने इस उपकरण का निर्माण प्रोफेसर पी वेंकटेश्वरन के मार्गदर्शन में किया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद, कोलकाता और कोविड-19 मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने भी इस उपकरण को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed