{"_id":"5a59fc3d4f1c1bf9408b498f","slug":"j-k-education-minister-altaf-bukhari-slams-bipin-rawat-over-map-remark","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K के शिक्षामंत्री बोले- अपना काम करें आर्मी चीफ, स्कूलों में क्या पढ़ाना है हम तय करेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
J&K के शिक्षामंत्री बोले- अपना काम करें आर्मी चीफ, स्कूलों में क्या पढ़ाना है हम तय करेंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 13 Jan 2018 06:02 PM IST
विज्ञापन
Altaf Bukhari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने जम्मू-कश्मीर के सरकारी स्कूलों पर दिए गए बयान की शिक्षामंत्री अतलाफ बुखारी ने कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि उच्च पद पर बैठे किसी व्यक्ति को इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए।
विज्ञापन
बुखारी ने कहा कि 'वह कोई शिक्षाविद् नहीं राज्य के स्कूलों में क्या पढ़ाया जाएगा और क्या नहीं ये राज्य सरकार का मसला है।'
बुखारी ने आगे कहा 'हमारा अलग संविधान है, हर राज्य का अपना नक्शा है और वहां भी इनके बारे में छात्रों को पढ़ाया जाता है। लेकिन आर्मी को वहीं काम करना चाहिए जो उन्हें सौंपा गया है। राज्य में कही भी अलगाव की स्थिति नहीं है।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि रावत ने कहा था कि 'जम्मू-कश्मीर के स्कूलों में दो तरह के मैप के बारे में पढ़ाया जाता है जिनमें एक देश का तो दूसरा कश्मीर का नक्शा है।'
विज्ञापन
रावत ने कहा था कि 'आखिर जम्मू-कश्मीर के अलग नक्शे की क्या जरूरत है। इन स्कूलों में गलत तथ्य पढ़ाए जा रहे हैं जिनका परिणाम है कि यह सेना पर पत्थरबाजी के रूप में सामने आ रहे हैं। बता दें कि रावत के इस बयान की सोशल मीडिया पर भी कड़ी आलोचना हो रही है।