फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   J&K:  3 CRPF personnel and 1 civilian injured after Terrorists grenade attack

J&K: घाटी में ताबड़तोड़ पांच आतंकी हमले, चार सीआरपीएफ जवान व एक महिला समेत दो घायल

Sun, 03 Jun 2018 05:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 03 Jun 2018 05:34 AM IST
विज्ञापन
J&K:  3 CRPF personnel and 1 civilian injured after Terrorists grenade attack
फाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
 घाटी में शुक्रवार को लगातार छह हमलों के बाद आतंकियों ने शनिवार की शाम श्रीनगर में कुछ ही घंटों के अंतराल में ताबड़तोड़ पांच घटनाओं को अंजाम दिया। इसमें सीआरपीएफ के चार जवान व एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। ताबड़तोड़ घटनाओं से दहशत है। घटना के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


पहली घटना में आतंकियों ने श्रीनगर शहर के फतेहकदल इलाके में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमला किया। शुक्रवार को पत्थरबाजी के दौरान घायल युवक कैसर भट की मौत के बाद शनिवार को हिंसा भड़कने पर फतेहकदल इलाके में भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन


शाम को आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड दागा। इसके फटने से तीन जवान व एक महिला घायल हो गई। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना लाल चौक इलाके की बडशाह ब्रिज इलाके की है। यहां आतंकियों ने सीआरपीएफ पार्टी पर ग्रेनेड हमला किया। इसमें एक जवान समेत दो लोगों के मामूली रूप से घायल होने की सूचना है। 
तीसरी घटना में आतंकियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को निशाना बनाया। ग्रेनेड पीसीआर के पीछे वाले मगरमाल बाग इलाके से दागा गया। हालांकि, इस हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ। 
चौथी घटना बटमालू इलाके की है।

यहां आतंकियों ने मोमिनाबाद में सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड दागा। ग्रेनेड कुछ दूरी पर गिरकर फटा, जिससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।
पांचवीं घटना हरि सिंह स्ट्रीट की है। यहां भी आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका। हालांकि, इस घटना में भी किसी के घायल होने की खबर नहीं है। 


जैश ने ली जिम्मेदारी
श्रीनगर। आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने श्रीनगर में हुए दो हमलों की जिम्मेदारी ली है। जैश प्रवक्ता के अनुसार फतेहकदल तथा बडशाह चौक पर हमले जैश आतंकियों ने किए हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि किसी भी आतंकी के घर को जलाने की कोशिश सुरक्षा बलों ने की तो सैन्य कैंपों को आग लगा दी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed