{"_id":"598266784f1c1b62698b45dd","slug":"j-k-2-militants-killed-in-a-brief-encounter-1-retrieved-in-gopalpora","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: कुलगाम के गोपालपुरा में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी को किया ढ़ेर, 1 का शव बरामद ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
J&K: कुलगाम के गोपालपुरा में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी को किया ढ़ेर, 1 का शव बरामद
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Thu, 03 Aug 2017 06:19 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में फायरिंग
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के गोपालपुरा गांव में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने दो आतंकी को मार गिराया। जम्मू-कश्मीर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार देर रात की है। पुलिस ने कहा है कि आतंकवादियों के पास से 2 एके-47 राइफलें बरामद की गईं।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सेना के 9 आरआर टीम ने आतंकियों की मौजूदगी के विशेष जानकारी के बाद डीएच पोरा इलाके के गोपालपोरा क्षेत्र को पूरी तरह से घेर लिया। जिसके बाद सेना के संयुक्त दल ने तलाशी अभियान को तेज कर दिया।
विज्ञापन
इस मामले में कुलगाम जिले के एसएसपी श्रीधर पाटिल ने बताया की कि अब तक दो आतंकियों को ढ़ेर किया गया है। जबकि केवल एक व्यक्ति का शव अभी तक बरामद हुआ है। बहरहाल, इलाके में आतंकियों की खोज अभी भी चल रही हैं और मुठभेड़ जारी है। वहीं, न्यूज एंजेंसी एएनआई के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के शोपियान में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
विज्ञापन
Encounter underway between security forces and terrorists in J&K's Shopian
— ANI (@ANI_news) August 2, 2017