{"_id":"59895bb04f1c1baa6f8b46b6","slug":"ivanka-trump-will-come-on-pm-modi-s-invitation-to-join-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के न्यौते पर अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी इवांका आएंगी भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी के न्यौते पर अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी इवांका आएंगी भारत
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
इवांका
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप नवंबर में भारत आएंगी। इवांका के नवंबर के आखिर में हैदराबाद आने के कयास लगाए जा रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक इवांका यहां ग्लोबल आंत्रप्रेन्योर समिट(जीईएस) में शामिल होने आ रही हैं जिसमें पीएम मोदी भी शामिल होंगे। भारत में आठवीं बार जीईएस सम्मेलन हो रहा है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि पीएम मोदी जून में अमेरिका गए थे। तब उन्होंने इवांका को भारत आने का न्यौता दिया था। पीएम मोदी ने व्हाइट हाउस में इवांका को न्यौता दिया था जिसके जवाब में इवांका ने ट्वीट किया था, और पीएम मोदी को भारत बुलाने के लिए शुक्रिया कहा था।
विज्ञापन
आपको बता दें कि जीईएस सम्मेलन के लिए भारत के कई शहरों के बारे में राय बनाई गई, लेकिन इंटरनेशनल मेहमान होने के कारण हैदराबाद को चुना गया। इस सम्मेलन की जिम्मेदारी नीति आयोग को मिली है जो विदेश मंत्रालय और आंध्र सरकार के साथ मिलकर काम करेंगी।
विज्ञापन