{"_id":"598954b74f1c1baa618b46d4","slug":"climate-change-in-us-trump-government-is-engaged-in-suppressing-the-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में हो रहा जलवायु परिवर्तन, ट्रंप सरकार मामले को दबाने में जुटी- रिपोर्ट ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में हो रहा जलवायु परिवर्तन, ट्रंप सरकार मामले को दबाने में जुटी- रिपोर्ट
एजेंसी
Updated Tue, 08 Aug 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
doland trump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघीय जांच रिपोर्ट के मुताबिक बीते चार दशक में अमेरिका जलवायु परिवर्तन को महसूस कर रहा है। द न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार को मिली 13 वैज्ञानिकों की रिपोर्ट के मुताबिक लू चलना आम बात है और 1980 के बाद से ठंडी हवाएं कम चल रही हैं।
विज्ञापन
एक वैज्ञानिक ने अखबार को बताया कि ट्रंप प्रशासन इस रिपोर्ट को बाहर नहीं जाने देगा क्योंकि रिपोर्ट को पब्लिस करने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होती है। इसलिए रिसर्चर परेशान हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन से पारे पर असर पड़ेगा जिससे वैश्विक तापमान बढ़ेगा। हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी कैबिनेट के सदस्यों ने इसका विरोध किया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट से ट्रंप प्रशासन पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। उसने 2015 में हुए पेरिस जलवायु समझौते से बाहर होने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र को लिखित में कहा है कि वह बातचीत की प्रक्रिया में शामिल रहेगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी इस मामले में काफी आलोचना हुई। उन्होंने कहा था कि ये समझौता अमेरिका को दंडित करता है। अमेरिका में इसकी वजह से लाखों नौकरियां चली जाएंगी।
विज्ञापन