Mann Ki Baat: 'एआई समिट में दिखी भारत की ताकत', मन की बात में PM मोदी बोले- डिजिटल दौर में सतर्कता बेहद जरूरी
{"_id":"699a8f463063ceaf2801233c","slug":"pm-modi-mann-ki-baat-live-updates-prime-minister-narendra-modi-address-nation-broadcast-131st-episode-2026-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mann Ki Baat: 'एआई समिट में दिखी भारत की ताकत', मन की बात में PM मोदी बोले- डिजिटल दौर में सतर्कता बेहद जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sun, 22 Feb 2026 11:43 AM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:43 AM IST
खास बातें
PM Modi Mann ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात के 131वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने एआई और तकनीकी विकास पर बात की। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। आइए विस्तार से जानते हैं पीएम मोदी ने मन की बात में क्या कुछ कहा।
विज्ञापन
मन की बात में बोले पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
12:21 PM, 22-Feb-2026
त्योहारों पर वोकल फॉर लोकल की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आने वाले त्योहारों को लेकर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और वोकल फॉर लोकल का मंत्र याद रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली समेत कई त्योहारों में विदेशी सामान की भरमार हो गई है। ऐसे उत्पादों को त्योहारों से दूर रखकर स्वदेशी अपनाना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि जब लोग स्वदेशी खरीदते हैं, तो वे देश को आत्मनिर्भर बनाने के अभियान को भी मजबूत करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन दिनों रमजान का पवित्र महीना चल रहा है और जल्द ही होली का त्योहार भी आने वाला है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि परिवार और अपनों के साथ मिलकर प्रेम, सद्भाव और खुशी के साथ त्योहार मनाएं।11:43 AM, 22-Feb-2026
परीक्षा को लेकर घबराएं नहीं, मार्कशीट से तय नहीं होता आपका मूल्य- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के लिए कहा कि परीक्षा के समय मन में शंका आना स्वाभाविक है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि हर पीढ़ी ने यह अनुभव किया है और छात्र अकेले नहीं हैं। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि किसी का मूल्य उसकी मार्कशीट से तय नहीं होता। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि जो पढ़ा है, उसे आत्मविश्वास के साथ लिखें और एक कठिन सवाल को मन पर हावी न होने दें।
विज्ञापन
11:42 AM, 22-Feb-2026
अम्मा जयललिता जनसेवा की प्रतीक थीं, उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि- पीएम मोदी
मन की बात में बोले पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
11:41 AM, 22-Feb-2026
मामंगम परंपरा संस्कृति का पुनर्जागरण, उत्तर-दक्षिण को जोड़ती आस्था: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के तिरुनावाया में भारतप्पुझा नदी के किनारे सदियों पुरानी मामंगम परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल स्नान का पर्व नहीं, बल्कि संस्कृति और स्मृति का जागरण है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन करीब ढाई सौ वर्षों तक अपनी भव्यता में नहीं हो पाया था, लेकिन अब देश अपनी विरासत को फिर से पहचान रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि महाकुंभ हो या केरला कुम्भ, नदियां अलग हो सकती हैं, लेकिन आस्था की धारा एक है, यही भारत की ताकत है।11:34 AM, 22-Feb-2026
ओडिशा के युवा किसान ने बदली खेती की तस्वीर
पीएम मोदी ने ओडिशा के हिरोद पटेल नाम के युवा किसान की कहानी आज ग्रामीण नवाचार का उदाहरण बन रही है। करीब आठ साल पहले तक वह अपने पिता शिव शंकर पटेल के साथ पारंपरिक तरीके से धान की खेती करते थे। लेकिन उन्होंने खेती को नए नजरिये से देखने का फैसला किया और जमीन के बेहतर उपयोग पर काम शुरू किया। हिरोद ने अपने खेत में मौजूद तालाब के ऊपर मजबूत जालीदार ढांचा तैयार किया। इस ढांचे पर उन्होंने बेल वाली सब्जियां उगाईं। तालाब के चारों ओर केले, अमरूद और नारियल के पेड़ लगाए। साथ ही तालाब में मछली पालन भी शुरू किया। अब एक ही जगह धान की खेती, सब्जी उत्पादन, फल और मछली पालन हो रहा है। इससे जमीन और पानी का बेहतर उपयोग हुआ है। परिवार की आमदनी भी बढ़ी है और जोखिम कम हुआ है। हिरोद की यह बहु-स्तरीय खेती आसपास के किसानों के लिए प्रेरणा बन रही है।11:23 AM, 22-Feb-2026
केवाईसी संदेश पर न हों परेशान, यह आपके पैसों की सुरक्षा के लिए: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जब बैंक से केवाईसी अपडेट या री-केवाईसी कराने का संदेश आता है, तो कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि पहले ही केवाईसी करा चुके हैं तो दोबारा क्यों। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे संदेशों पर झुंझलाएं नहीं। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया ग्राहकों के पैसे और बैंक खातों की सुरक्षा के लिए होती है। उन्होंने कहा कि डिजिटल दौर में सतर्कता बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:22 AM, 22-Feb-2026
10 माह की बच्ची की मृत्यु के बाद माता-पिता का बड़ा फैसला- पीएम मोदी
पीएम मोदी इस दौरान केरल की 10 महीने की बच्ची आलिन शेरिन अब्राहम की भी बात कही। उन्होंने बताया कि असमय मृत्यु ने सभी को भावुक कर दिया है। इतनी कम उम्र में उसका जीवन खत्म हो जाना परिवार के लिए गहरा आघात है। उसके माता-पिता अरुण अब्राहम और शेरिन जिस पीड़ा से गुजर रहे हैं, उसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है। एक मासूम बच्ची, जिसके आगे पूरा जीवन पड़ा था, अचानक इस दुनिया से चली गई। लेकिन इस गहरे दुख के बीच उसके माता-पिता ने जो फैसला लिया, उसने पूरे देश का दिल छू लिया। उन्होंने आलिन के अंग दान करने का निर्णय किया। यह कदम न सिर्फ साहस का उदाहरण है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा भी है। इस निर्णय से कई जरूरतमंद लोगों को नई जिंदगी मिलने की उम्मीद जगी है। उनके इस मानवीय कदम की हर ओर सराहना हो रही है।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज देश गुलामी के प्रतीकों को पीछे छोड़कर भारत की संस्कृति से जुड़ी चीजों को महत्व देने लगा है। इस दिशा में हमारे राष्ट्रपति भवन ने भी एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 23 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में 'राजाजी उत्सव' मनाया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रपति भवन के केन्द्रीय प्रांगण में सी. राजगोपालाचारी जी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। सी. राजगोपालाचारी जी स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल थे। वे उन लोगों में थे, जिन्होंने सत्ता को पद की तरह नहीं, सेवा की तरह देखा। सार्वजनिक जीवन में उनका आचरण, आत्मसंयम और स्वतंत्र चिंतन, आज भी हमें प्रेरित करता है।
11:20 AM, 22-Feb-2026
भारतीय मूल के खिलाड़ियों का कई देशों में बढ़ा दबदबा- पीएम मोदी
पीएम ने आगे कहा कि टी20 विश्व कप में सिर्फ कनाडा ही नहीं, बल्कि अमेरिका और ओमान की टीमों में भी भारतीय मूल के खिलाड़ियों का प्रभाव साफ दिख रहा है। अमेरिकी टीम के कप्तान मोनांक पटेल गुजरात की अंडर-16 और अंडर-18 टीमों के लिए खेल चुके हैं। मुंबई के सौरभ, हरमीत सिंह और दिल्ली के मिलिंद कुमार भी अमेरिकी टीम की शान हैं। ओमान की टीम में भी जतिंदर सिंह, विनायक शुक्ला, करण, जय और आशीष जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने भारत के अलग-अलग राज्यों में क्रिकेट खेला है। न्यूजीलैंड, यूएई और इटली की टीमों में भी भारतीय मूल के खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ रहे हैं। ये खिलाड़ी अपने-अपने देशों के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहे हैं और वैश्विक क्रिकेट में भारतीय प्रतिभा की पहचान मजबूत कर रहे हैं।11:19 AM, 22-Feb-2026
पीएम मोदी ने बताया टी20 विश्व कप में भारतीय मूल के खिलाड़ियों का जलवा
पीएम मोदी ने इस दौरान टी20 विश्व कप के खिलाड़ियों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि इस बार भारतीय मूल के खिलाड़ियों का खासा दबदबा देखने को मिल रहा है। कई देशों की टीमों में भारतीय जड़ों से जुड़े खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से नई पहचान बना रहे हैं। खास तौर पर कनाडा की टीम में भारतीय मूल के खिलाड़ियों की संख्या सबसे ज्यादा है। कनाडा टीम के कप्तान दिलप्रीत बाजवा का जन्म पंजाब के गुरदासपुर में हुआ था। वहीं नवनीत ढालीवाल चंडीगढ़ से जुड़े हैं। इसके अलावा हर्ष ठाककर और श्रेयस मोवा जैसे खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं। ये खिलाड़ी अपने खेल से कनाडा के साथ-साथ भारत का भी नाम रोशन कर रहे हैं। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय मूल के खिलाड़ियों की मेहनत और अनुभव इन टीमों को मजबूती दे रहा है।11:17 AM, 22-Feb-2026
एआई समिट में अमूल और सांस्कृतिक तकनीक ने जीता दुनिया का दिल- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट में दो भारतीय उत्पादों ने विश्व नेताओं को खास तौर पर प्रभावित किया। पहला उत्पाद अमूल के बूथ पर प्रदर्शित किया गया, जहां बताया गया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से पशुओं के इलाज को बेहतर बनाया जा रहा है। एआई के जरिए किसान 24 घंटे अपनी डेयरी और पशुओं का रिकॉर्ड रख सकते हैं। इससे दूध उत्पादन, स्वास्थ्य निगरानी और प्रबंधन में बड़ी सुविधा मिल रही है।दूसरा उत्पाद भारत की संस्कृति से जुड़ा था। इसमें दिखाया गया कि एआई तकनीक के माध्यम से प्राचीन ग्रंथों, पांडुलिपियों और पारंपरिक ज्ञान को सुरक्षित रखा जा रहा है। साथ ही उन्हें डिजिटल रूप में नई पीढ़ी के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। इस पहल को देखकर कई देशों के प्रतिनिधि आश्चर्यचकित रह गए और भारत की तकनीकी व सांस्कृतिक पहल की सराहना की।