फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Its time to abolish 'triple talaq': Venkaiah Naidu

वेंकैया नायडू बोले- तीन तलाक को खत्म करने का वक्त आ गया है

Sat, 22 Oct 2016 07:36 PM IST
एजेंसी/ हैदराबाद
एजेंसी/ हैदराबाद Updated Sat, 22 Oct 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
Its time to abolish 'triple talaq': Venkaiah Naidu
वेंकैया नायडू - फोटो : file photo
केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने शनिवार को तीन तलाक को संविधान और सभ्यता के खिलाफ करार दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब देश को न्याय के सिद्धांत, सम्मान और समानता के अधिकार को ध्यान में रखते हुए इस लैंगिक भेदभाव को समाप्त कर देना चाहिए। नायडू ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि तीन तलाक संविधान, कानून, लोकतंत्र के सिद्धांतों और सभ्यता के खिलाफ है और समाज में इस तरह के विचार पैदा हो रहे हैं। इस विषय पर बहस हो रही है। पहले ही बहुत अधिक समय बीत चुका है। ऐसे में अब समय आ गया है जब देश को आगे बढ़कर इस भेदभाव को खत्म करने और लैंगिक न्याय और समानता लाने के लिए तीन तलाक को समाप्त कर देना चाहिए।
विज्ञापन

 
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) में आयोजित एक कार्यक्रम से इतर नायडू ने कहा कि तीन तलाक के मामले में मुस्लिम महिलाएं भी न्याय की मांग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि किसी के साथ किसी तरह का लैंगिक भेदभाव नहीं होना चाहिए। लैंगिक न्याय होना चाहिए और संविधान के समक्ष सभी बराबर हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि इस समय यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है। ऐसे में कोई भी अदालत में अपनी चिंता को रख सकता है।
विज्ञापन


समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर नायडू ने कहा कि सरकार सब कुछ पारदर्शी तरीके से करेगी। वह इस मुद्दे पर संसद को भी विश्वास में लेगी। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ग दुष्प्रचार कर रहे हैं कि सरकार पिछले दरवाजे से समान नागरिक संहिता को लागू करने का प्रयास कर रही है जो कि पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed