फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ITBP won the national ice hockey championship by defeating Ladakh

भारत-चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी के हिमवीरों ने लद्दाख को हरा कर जीती राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता

Fri, 22 Jan 2021 06:28 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 22 Jan 2021 06:28 PM IST
सार

16 से 22 जनवरी 2021 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देश की बड़ी आठ आइस हॉकी टीमों ने हिस्सा लिया था। आईटीबीपी की सशक्त आइस हॉकी टीम है, जिसके कई खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं...

विज्ञापन
ITBP won the national ice hockey championship by defeating Ladakh
ITBP Team - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत-चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी के हिमवीरों ने लद्दाख को हरा कर आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएचएआई) की तरफ से आयोजित 10वीं राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता जीत ली है। यह प्रतियोगिता गुलमर्ग में आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


समुद्र तल से 8694 फीट की उंचाई पर स्थित गुलमर्ग के माइनस एक डिग्री तापमान वाले वातावरण में आइस हॉकी का मुकाबला हुआ है। शुक्रवार को आयोजित गुलमर्ग आइस रिंग पर हुए फाइनल मैच को सैकड़ों लोगों ने देखा। आईटीबीपी की और से उर्ग्यान और ताशी ने 2-2 गोल किये जबकि फुन्चुक ने 1 गोल किया।
विज्ञापन


16 से 22 जनवरी 2021 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देश की बड़ी आठ आइस हॉकी टीमों ने हिस्सा लिया था। आईटीबीपी की सशक्त आइस हॉकी टीम है, जिसके कई खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्षों में बल की इस टीम ने कई प्रतियोगिताएं जीती हैं, जिनमें वर्ष 2019 में राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता भी शामिल है। लद्दाख को देश का आइस हॉकी केंद्र माना जाता है। यहां स्थानीय जनता इस खेल को लेकर बहुत उत्साहित रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed