फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ITBP won All India Police Commando Competition, 24 teams including NSG participated

ITBP: अखिल भारतीय पुलिस कमांडो प्रतियोगिता में शीर्ष पर रही आईटीबीपी, एनएसजी समेत 24 टीमों ने लिया था हिस्सा

Fri, 31 Mar 2023 03:21 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 31 Mar 2023 03:21 PM IST
सार

ITBP: विशिष्ट पर्वत-प्रशिक्षित बल आईटीबीपी ने पहली बार यह प्रतियोगिता जीती है। 11-दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 21 मार्च को हुआ था, जबकि 31 मार्च को इसका समापन समारोह मानेसर में हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता देश के पुलिस बलों के बीच सबसे कठिन पेशेवर प्रतियोगिताओं में से एक है...

विज्ञापन
ITBP won All India Police Commando Competition, 24 teams including NSG participated
ITBP - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

80 के दशक में जटिल सुरक्षा चुनौतियों के आलोक में आईटीबीपी के जांबाजों ने 1982 के एशियाई खेलों की सुरक्षा के लिए कमांडो प्रदान किए थे। उसके बाद 1983 में राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक (सीएचओजीएम) और नई दिल्ली में गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) 1983 की जो बैठक हुई थी, उसमें भी बल के कमांडो ने अचूक सुरक्षा प्रदान की थी। अब इसी बल ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) द्वारा आयोजित अखिल भारतीय पुलिस कमांडो प्रतियोगिता (एआईपीसीसी) 2023 का 13वां संस्करण जीत लिया है। इस प्रतियोगिता में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य पुलिस बलों की 24 शीर्ष कमांडों टीमों ने भाग लिया था।

विज्ञापन

विशिष्ट पर्वत-प्रशिक्षित बल आईटीबीपी ने पहली बार यह प्रतियोगिता जीती है। 11-दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 21 मार्च को हुआ था, जबकि 31 मार्च को इसका समापन समारोह मानेसर में हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता देश के पुलिस बलों के बीच सबसे कठिन पेशेवर प्रतियोगिताओं में से एक है। प्रतियोगिता ट्रॉफी के अलावा, आईटीबीपी टीम ने फायरिंग में सर्वश्रेष्ठ और रणनीति में सर्वश्रेष्ठ ट्रॉफी भी जीती। प्रतियोगिता का आयोजन अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड (एआईपीएससीबी) द्वारा किया गया था। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता को पुलिस बलों की शारीरिक फिटनेस, सामरिक कौशल, मानसिक मजबूती, निशानेबाजी कौशल, नेतृत्व गुणों और श्रेष्ठ संगठन भावना पर सर्वश्रेष्ठ पुलिस कमांडो टीम का आकलन करने के लिए डिजाइन किया गया है। प्रतियोगिता का यह संस्करण महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसे दो संस्करणों (11वें और 12वें) के अंतराल के बाद आयोजित किया गया था, जो कि कोविड-19 के कारण आयोजित नहीं किए गए थे।

विज्ञापन

ITBP won All India Police Commando Competition, 24 teams including NSG participated
ITBP - फोटो : Amar Ujala

वर्ष 2009 में शुरू हुई अखिल भारतीय पुलिस कमांडो प्रतियोगिता का पहला संस्करण मध्यप्रदेश के टेकनपुर में आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता को देश के पुलिस बलों के बीच शीर्ष पेशेवर प्रतियोगिता माना जाता है। 1962 के बाद से सबसे कठिन जलवायु और इलाके की परिस्थितियों में भारत-चीन सीमाओं की रक्षा करने के अलावा, आईटीबीपी का देश में बेहतरीन कमांडो तैयार करने का एक विशिष्ट इतिहास रहा है। इसी वजह से 80 के दशक में जब जटिल सुरक्षा चुनौतियों रही थीं, तब एशियाई खेलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आईटीबीपी कमांडो ने संभाली थी। इसके बाद 1983 में राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक (सीएचओजीएम) और नई दिल्ली में गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) 1983 की बैठक के दौरान भी बल के कमांडो ने सुरक्षा प्रदान की थी।

इसके अलावा फोर्स ने 2005 से 2008 तक अफगानिस्तान में डेलाराम-जरंज परियोजना को सुरक्षित करने के लिए अपनी कमांडो इकाइयां भेजी थीं। बल ने 2005 से 2019 तक भारतीय-गठित पुलिस यूनिट-1 (आईएनडी एफपीयू-1) के लिए अपने कमांडो को अफ्रीका के कांगो में भी भेजा था। आईटीबीपी कमांडो ने शीर्ष पेशेवर कौशल के साथ अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास की रक्षा की है। बल ने गत वर्षों में वहां कई आतंकवादी हमलों को विफल किया है। आईटीबीपी, अपने रैंकों को विशेष रूप से पहाड़ी इलाकों में प्रदान किए जाने वाले सबसे कठिन प्रशिक्षण के लिए जाना जाता है। इस बल को सीमाओं के कुछ सबसे कठिन और दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed