फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ITBP says for the first time, what happened in the Galwan valley of eastern Ladakh on the night of June 15and 16.

आईटीबीपी ने पहली बार किया खुलासा, बताया-15-16 की रात गलवां घाटी में क्या हुआ था

Sat, 15 Aug 2020 05:56 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 15 Aug 2020 05:56 AM IST
विज्ञापन
ITBP says for the first time,  what happened in the Galwan valley of eastern Ladakh on the night of June 15and 16.
india china disputes(File Photo) - फोटो : पीटीआई

भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने शुक्रवार को पहली बार बताया कि पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में 15-16 जून की रात क्या हुआ था। आईटीबीपी ने बताया, पूरी रात लगातार चीनी सैनिकों से लोहा लेते हुए उसके जांबाजों ने दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए थे। आईटीबीपी ने इस अभियान में शामिल रहे अपने 21 जवानों को वीरता पदक देने की सिफारिश केंद्र सरकार से की है।

विज्ञापन


आईटीबीपी ने कहा, पूरी रात जवानों ने चीनी सैनिकों को कठिन परिस्थितियों में भी कांटे की टक्कर दी और उन्हें वापस भागने पर मजबूर किया। इस अदम्य साहस के लिए आईटीबीपी ने शुक्रवार को 294 जवानों को महानिदेशक सम्मान से नवाजा।
विज्ञापन


आईटीबीपी ने बताया, जवानों ने गलवां घाटी के बेहद दुर्गम इलाके में अपने सैनिकों का बचाव किया और दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया। इनके साहस के चलते चीनी सैनिकों को भागना पड़ा और स्थिति नियंत्रण में आई। हमारे जांबाजों की युद्ध क्षमता के कारण हम चीनी सैनिकों को भीतर घुसने से रोक पाए और सभी बेहद संवेदनशील चौकियों की सुरक्षा कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा कई बार हुआ कि जवानों ने लगातार 17-22 घंटे तक मोर्चा संभाला। इनके तेज तर्रार पलटवार से ही हमारे कम जवानों की जान गई। हमारे जवान गलवां के बर्फीले पानी से अपने शहीद साथियों के शव वापस लाए। गौरतलब है कि 20 आईटीबीपी जवान इस संघर्ष में शहीद हुए थे। चीन के भी बड़ी संख्या में सैनिक इस हिंसक झड़प में शहीद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed