{"_id":"642d2ac01191252cd601017c","slug":"itbp-officer-killed-in-accident-during-lac-patrol-in-ladakh-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ladakh: लद्दाख में चीनी सीमा पर गश्त के दौरान हादसा, 33 साल के ITBP अफसर हुए शहीद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ladakh: लद्दाख में चीनी सीमा पर गश्त के दौरान हादसा, 33 साल के ITBP अफसर हुए शहीद
Wed, 05 Apr 2023 01:31 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 05 Apr 2023 01:31 PM IST
सार
रिपोर्ट्स के अनुसार, शहीद टीकम सिंह इस मोर्चे पर 2021 से तैनात थे। मसूरी में आईटीबीपी अकादमी में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टीकम सिंह 'असाधारण रूप से प्रेरित' अधिकारी थे। 2013 में वह बल में शामिल हुए थे और प्रशिक्षण के दौरान सर्वश्रेष्ठ कैडेट रहे।
विज्ञापन
ITBP (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लद्दाख में भारत-चीन सीमा (LAC) पर गश्त का नेतृत्व कर रहे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के एक 33 साल के अधिकारी की खाई में गिरने से मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ITBP में सहायक कमांडेंट टीकम सिंह नेगी दो अप्रैल को वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के लद्दाख सेक्टर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे।
बल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी। लिखा, 'ITBP 24वीं बटालियन के बहादुर एसी/जीडी टीकम सिंह नेगी को ITBP सलाम करता है, जिन्होंने दो अप्रैल, 2023 को लद्दाख में ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया।'
रिपोर्ट्स के अनुसार, शहीद टीकम सिंह इस मोर्चे पर 2021 से तैनात थे। मसूरी में आईटीबीपी अकादमी में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टीकम सिंह 'असाधारण रूप से प्रेरित' अधिकारी थे। 2013 में वह बल में शामिल हुए थे और प्रशिक्षण के दौरान सर्वश्रेष्ठ कैडेट रहे। ITBP अधिकारी ने कहा कि नेगी अपने सैनिकों की एक लंबी दूरी की गश्त का नेतृत्व कर रहे थे, जब वह लद्दाख में खतरनाक एलएसी इलाके पर बातचीत करते हुए खाई में गिर गए।
विज्ञापन
अधिकारी के पार्थिव शरीर का मंगलवार को उनके गृहनगर उत्तराखंड में अंतिम संस्कार किया गया। सेना की उत्तरी कमान ने भी अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, 'दुख की इस घड़ी में वह शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।'