फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ITBP mountaineers hoisted tricolor on the world's 8th highest peak, Manaslu

वीडियो: दुनिया की 8वीं सबसे ऊंची चोटी पर आईटीबीपी के अधिकारियों ने फहराया तिरंगा, फतह की मानसलू चोटी

Sun, 26 Sep 2021 01:45 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 26 Sep 2021 01:45 PM IST
सार

आईटीबीपी के अधिकारियों में कमांडेंट रतन सिंह सोनल और डिप्टी कमांडेंट अनूप कुमार शामिल थे। दोनों पहले भी कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। रतन सिंह ने इसी साल माउंट ल्होत्से (दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी) को भी फतह किया था। 
 

विज्ञापन
ITBP mountaineers hoisted tricolor on the world's 8th highest peak, Manaslu
आईटीबीपी के अधिकारियों ने मानसलू चोटी पर हासिल की फतह - फोटो : @ITBP_official

विस्तार

जिस ठंड में शरीर गलने लगता है। हड्डियां जवाब देने लगती हैं। खून जम जाता है। जुबान सुन्न पड़ जाती है। उस ठंड को ललकाते हुए इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस के दो अधिकारियों ने नेपाल की मानसलू चोटी पर तिरंगा लहराया है। यह दुनिया की आठवीं सबसे ऊंची चोटी है, जिसकी समुद्र तल से ऊंचाई 8163 मीटर(26781 फीट) है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

फतह हासिल करने वाले दोनों आईटीबीपी के अधिकारियों (कमांडेंट रतन सिंह सोनल और डिप्टी कमांडेंट अनूप कुमार) ने सात सितंबर को अपना अभियान शुरू किया था। इससे पहले भी ये दोनों अधिकारी हिमालय की कई चोटियों पर पहुंचने में सफल हो चुके हैं।  


 
डेयरडेविल्स ऑपरेशन का किया था नेतृत्व 
आईटीबीपी के इन अधिकारियों ने कठिन नंदा देवी पर हुए रेस्क्यू ऑपरेशन डेयरडेविल्स का भी नेतृत्व किया था। जुलाई, 2019 में हुए इस ऑपरेशन में चार विदेशी नागरिकों को रेस्क्यू किया गया था। रेस्क्यू टीम ने 20 हजार फीट की ऊंचाई से सात शव भी रिकवर किए थे। 

दर्ज हैं अनोखे रिकॉर्ड 
भारत-चीन सीमा की सुरक्षा करने वाले इस दल के नाम पर्वतारोहण में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। पिछले कुछ सालों में इस दल ने मांउट एवरेस्ट समेत 220 से अधिक पर्वतारोहण अभियान पूरे किए हैं। यह अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है। इसके लिए पूरे दल को सात पद्मश्री और 14 तेनजिंग नोर्गे अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed