{"_id":"59a9eef84f1c1be6278b4d24","slug":"itbp-is-very-active-on-doklam-issue-says-yoga-guru-ramdev","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोकलाम में डटे रहे ITBP के साहसी जवान : बाबा रामदेव ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
डोकलाम में डटे रहे ITBP के साहसी जवान : बाबा रामदेव
ब्यूरो/ अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 02 Sep 2017 05:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों को योग सिखाने बाबा रामदेव शुक्रवार शाम आईटीबीपी के शिविर पहुंचे। बाबा रामदेव ने आईटीबीपी के जवानों के साहस और दृढ़ता की सराहना की और कहा कि चीन के दबाव बनाने के बावजूद हमारे जवान डोकलाम में जमे रहे।
आईटीबीपी शिविर में पहुंचने पर योग गुरु बाबा रामदेव का स्वागत किया गया। आईटीबीपी के प्रवक्ता श्रीकांत ने बताया कि बाबा रामदेव ने कहा कि 1962 में चीन से युद्ध के बाद आईटीबीपी का गठन किया गया था। इसके बाद से जवान 3488 किमी लंबी भारत-चीन सीमा पर साहस के साथ डटे हुए हैं।
पढ़ें- डोकलाम में चीन ने नहीं बदला इरादा, मिशन पूरा करने की फिराक में PLA
विज्ञापन
डोकलाम विवाद के दौरान चीन के दबाव बनाने के बावजूद आईटीबीपी जवान साहस के साथ वहां डटे रहे। उन्होंने आगे कहा कि हमारे जवान परिवार से दूर रहकर लंबा समय देश की रक्षा के लिए सीमा पर व्यतीत करते हैं।
ऐसे में उन्हें तनाव का भी सामना करना पड़ता है। इसके चलते जवानों के लिए योग बेहद उपयोगी हैं। बाबा रामदेव शनिवार सुबह 5 से 6 बजे तक आईटीबीपी जवानों को योग सिखाएंगे। आईटीबीपी शिविर में एक सप्ताह तक जवानों को अन्य योगाचार्य भी योग का अभ्यास कराएंगे।