फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ITBP historic success first CAPF mountaineering milestone Mount Makalu 8485 mtr fifth highest peak in world

ITBP Success: आईटीबीपी ने फतह की दुनिया की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी, माउंट मकालू की दो चोटियों पर एक साथ चढ़ाई

Fri, 02 May 2025 10:58 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 02 May 2025 10:58 PM IST
सार

आईटीबीपी ने दुनिया की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी फतह करने में सफलता हासिल की है। पर्वतारोही दल ने माउंट मकालू की दो चोटियों पर एक साथ चढ़ाई की। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि यह पर्वतारोही टीम केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल का पहला ऐसा दल है जिसने दो चोटियों पर एक साथ चढ़ाई करने की ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है।

विज्ञापन
ITBP historic success first CAPF mountaineering milestone Mount Makalu 8485 mtr fifth highest peak in world
आईटीबीपी ने फतह की दुनिया की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू - फोटो : एक्स@ITBP_official

विस्तार

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने इतिहास रच दिया है। वह दुनिया की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू (8,485 मीटर ऊंचा) पर चढ़ाई करने वाली पहली केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) बन गई है। आईटीबीपी की टीम ने 19 अप्रैल को इस चोटी को फतह किया। सीएपीएफ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


यह चढ़ाई आईटीबीपी के एक खास अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण अभियान का हिस्सा थी। इसमें उन्हें माउंट मकालू और माउंट अन्नपूर्णा (8,091 मीटर ऊंची) दोनों पर चढ़ाई करनी थी। आईटीबीपी के इस पर्वतारोहण अभियान को 21 मार्च को नई दिल्ली में आईटीबीपी मुख्यालय से रवाना किया गया था। आईटीबीपी के इतिहास में यह पहली बार है जब उन्होंने एक ही मिशन में दो इतनी ऊंची चोटियों पर चढ़ाई की है। यह उनकी ऊंचाई वाले इलाकों में काम करने की जबरदस्त काबिलियत का सुबूत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी कमांडेंट अनूप कुमार नेगी और डिप्टी कमांडेंट निहास सुरेश ने की अगुवाई
इस 12 सदस्यीय अभियान दल की अगुवाई डिप्टी कमांडेंट अनूप कुमार नेगी के साथ डिप्टी कमांडेंट निहास सुरेश ने की। दल को मकालू और अन्नपूर्णा के छह -छह लोगों के दो समूहों में बांटा गया था। मकालू समूह ने शिखर पर चढ़ने में 83 फीसदी की कामयाबी दर्ज की। इस समूह के पांच पर्वतारोही 19 अप्रैल को सुबह 8:15 बजे मकालू के शिखर पर पहुंचे। इन पर्वतारोहियों में सहायक कमांडेंट संजय कुमार, हेड कांस्टेबल (एचसी) सोनम स्टोबदान,एचसी प्रदीप पंवार, एचसी बहादुर चंद और कांस्टेबल विमल कुमार शामिल थे।

वहीं,सुरक्षित वापस लौटने से पहले अन्नपूर्णा समूह बर्फानी तूफान और मुश्किल मौसमी हालात का सामना कर उसी दिन 2:45 बजे माउंट अन्नपूर्णा की 7,940 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचा। वह शिखर पर पहुंचने से महज 150 मीटर दूर रहा।


ऊंचाई वाले शिविरों से 150 किलो गैर-बायोडिग्रेडेबल अपशिष्ट भी लाए साथ
इसके साथ ही दोनों स्वच्छ हिमालय, ग्लेशियर बचाओ अभियान के तहत ऊंचाई वाले शिविरों से 150 किलोग्राम गैर-बायोडिग्रेडेबल अपशिष्ट भी इकट्ठा किया। इससे आईटीबीपी ने अपने की पर्यावरण संरक्षण के वादे को निभाया। माउंट मकालू पर सफलतापूर्वक चढ़ाई के साथ आईटीबीपी ने अब दुनिया की 14 आठ-हजार ऊंची चोटियों में से छह पर चढ़ाई कर ली है। इनमें माउंट एवरेस्ट, माउंट कंचनजंगा, माउंट धौलागिरी, माउंट लोत्से और माउंट मनास्लू शामिल हैं। बल ने अब तक कुल 229 चोटियों पर विजय हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed