फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   italian journalist francesca marino on balakot air strike JeM terrorists surgical strike

इटली की खोजी पत्रकार ने किया बालाकोट के सच का खुलासा, अब भी अस्पताल में 45 आतंकी

Thu, 09 May 2019 12:03 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 09 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
italian journalist francesca marino on balakot air strike JeM terrorists surgical strike
हमले के एक महीने बाद पाकिस्तानी सेना पत्रकारों की टीम को बालाकोट ले गई थी

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना की तरफ से पाकिस्तान में घुसकर मचाई गई तबाही को भले ही पड़ोसी देश झुठलाता रहा हो, लेकिन भारत की इस एयर स्ट्राइक पर अब इटली की एक पत्रकार ने भी अपनी खोजी रिपोर्ट में मुहर लगा दी है।

विज्ञापन


इटली की पत्रकार ने पाकिस्तान के दावों को झुठलाते हुए लिखा है कि भारतीय विमानों ने बालाकोट में जबरदस्त तबाही मचाई थी, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद के करीब 170 आतंकी मारे गए थे। इसके अलावा 20 आतंकी इलाज के दौरान भी मारे गए और 45 आतंकी आज भी अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल भारतीय वायुसेना की 26 फरवरी को हुई जबरदस्त कार्रवाई को पाकिस्तान ने लगातार नकारने की कोशिश की है। पाकिस्तान का दावा था कि बालाकोट में भारतीय वायुसेना के विमान आए जरूर थे, लेकिन पाकिस्तानी विमानों ने उन्हें खदेड़ दिया था और भागते हुए भारतीय विमान जंगल में पेड़ों पर बम गिरा गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान अब तक दावा करता रहा है कि इन बमों से किसी भी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई थी। लेकिन इटली की पत्रकार फ्रांसिसा मारिनो ने अपनी इंवेस्टिगेटिव रिपोर्ट के जरिए पाकिस्तानी झूठ का पर्दाफाश कर दिया है।

मारिनो का दावा है कि उन्होंने महीनों तक पाकिस्तान में छानबीन कर अपने सोर्स के जरिए यह जानकारी जुटाई है, जिसमें इस एयर स्ट्राइक से जैश-ए-मोहम्मद के शिविर में भारी जान-माल नुकसान की पुष्टि हुई है। 

दिया है एयर स्ट्राइक का पूरा ब्योरा

इटली की न्यूज वेबसाइट स्ट्रिंगरएशियाडॉटआईटी के लिए लिखी अपनी रिपोर्ट में मारिनो ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक का पूरा ब्योरा छापा है। मारिनो के मुताबिक, भारतीय लड़ाकू विमानों ने सुबह करीब 3.30 बजे बालाकोट में हमला किया।

हमले के करीब ढाई घंटे बाद यानी सुबह 6 बजे घटनास्थल से 20 किलोमीटर दूर स्थित शिंकयारी बेस कैंप से पाकिस्तानी सेना की एक टुकड़ी घटनास्थल पर पहुंची थी। इस टुकड़ी ने घायलों को तत्काल सैन्य अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के बाद ठीक हो गए लोगों को पाकिस्तानी सेना ने अस्पताल से डिस्चार्ज करने के बजाय अपनी हिरासत में ले लिया, जिससे एयर स्ट्राइक का सच छिपाया जा सके। 

आतंकियों ने मृतकों के घर जाकर दिया मुआवजा

italian journalist francesca marino on balakot air strike JeM terrorists surgical strike
मिराज विमान

भारतीय विमानों ने गिराए थे इजरायली बम

भारतीय वायुसेना के मिराज फाइटर जेट ने बालाकोट पर एयर स्ट्राइक में एक मदरसे को निशाना बनाया था, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद का सबसे बड़ा प्रशिक्षण शिविर चलाया जाता है। मिराज विमान ने इजरायल में बने स्पाइस-2000 बम गिराए थे, जो दीवारों व बंकरों के अंदर घुसने के बाद फटकर चारों तरफ तबाही मचाते हैं। इसे इजरायली सेना किसी बिल्डिंग में छिपे आतंकियों को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल करती है। 

भारतीय राजनीति में फिर होगी गहमागहमी

इटली की पत्रकार के इस दावे के बाद नई सरकार बनाने के लिए लोकसभा चुनावों से गुजर रही भारतीय राजनीति में एक बार फिर गहमागहमी होने के आसार हैं।

बता दें कि बालाकोट एयर स्ट्राइक से केंद्र की भाजपा सरकार को चुनावी लाभ मिलने की आशंका के बाद कई विपक्षी दलों ने आतंकियों के मारे जाने के सबूत मांगे थे। कई देशों की मीडिया ने भी पाकिस्तान के दावों को ज्यादा तवज्जो देते हुए भारतीय दावे पर सवाल खड़े किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed