फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   It was German mishap Envoy on protocol row over Foreign ministers visit

जर्मन राजदूत बोले: समय से पहले उतर गया था विदेश मंत्री का विमान, इसका भारतीय प्रोटोकॉल से कोई लेना-देना नहीं

Mon, 06 Mar 2023 07:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 06 Mar 2023 07:34 PM IST
सार

जर्मन विदेश मंत्री के प्रोटोकॉल के मुद्दे पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस को लेकर राजदूत एकरमैन ने स्पष्ट किया कि मंत्री का विमान दिल्ली में थोड़ा जल्दी उतरा। 

विज्ञापन
It was German mishap Envoy on protocol row over Foreign ministers visit
German Foreign Minister Annalena Baerbock In New Delhi - फोटो : ANI (File)

विस्तार

सोशल मीडिया पर प्रोटोकॉल संबंधी विवाद के बीच जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने सोमवार को कहा कि उनके देश की विदेश मंत्री अनालेना बेयरबॉक का विमान दिल्ली में समय से पहले उतर गया।  उन्हें थोड़ी देर के लिए विमान में रहने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने बिना रिसीविंग लाइन के विमान छोड़ने का फैसला किया, यह पूरी तरह से एक जर्मनी की समस्या थी। 

विज्ञापन


जर्मन विदेश मंत्री के साथ प्रोटोकॉल के मुद्दे का आरोप लगाने वाली सोशल मीडिया पोस्ट पर एकरमैन ने स्पष्ट किया कि मंत्री का विमान दिल्ली में थोड़ा जल्दी उतरा। उन्होंने आगे कहा कि वह जी-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में सबसे पहले उतरने वाले मंत्रियों में से एक थीं। 
विज्ञापन


एकमैन ने कहा, हमें उसे कॉन्फ्रेंस सेंटर में स्थानांतरित करना पड़ा और वह थोड़ी जल्दी उतरी थीं, इसलिए जर्मन अधिकारियों ने उन्हें थोड़ी देर के लिए विमान पर इंतजार करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि वह विमान में रुकने के लिए सहमत हो गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


World News: ईरान ने जर्मनी के दो राजनयिकों को किया निष्कासित, पढ़ें विदेश की अन्य अहम खबरें

जर्मन राजदूत ने कहा, उन्होंने कुछ नाश्ता किया और फिर रिसीविंग लाइन के बिना विमान छोड़ने का फैसला किया। लेकिन यह पूरी तरह से जर्मनी की समस्या थी। 

उन्होंने जर्मन मंत्री को दिए गए आतिथ्य को लेकर कहा, इसका भारतीय प्रोटोकॉल से कोई लेना-देना नहीं है। मैं केवल इतना कह सकता हूं कि भारतीय प्रोटोकॉल ने इस सप्ताह उत्कृष्ट काम किया है। यह वास्तव में मेरे जीवन में प्रोटोकॉल में देखी गई किसी भी चीज से अधिक है। और उन्होंने ऐसा बहुत शानदार तरीके से शालीनता से किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed