फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran expels two German diplomats news in hindi

World News: ईरान ने जर्मनी के दो राजनयिकों को किया निष्कासित, पढ़ें विदेश की अन्य अहम खबरें

Thu, 02 Mar 2023 06:20 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ईरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ईरान Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 02 Mar 2023 06:20 AM IST
सार

रानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने जर्मन राजदूत को तलब भी किया था। ईरान ने पश्चिमी देशों पर  प्रदर्शनों को भड़काने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Iran expels two German diplomats news in hindi
iran flag - फोटो : social media

विस्तार

ईरान ने बुधवार को कहा कि उसने अपने आंतरिक मामलों में जर्मनी के कथित हस्तक्षेप पर उसके दो राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है। इससे पूर्व घातक हमलों के आरोप में ईरान सरकार द्वारा एक आलोचक को मृत्युदंड दिए जाने के बाद जर्मनी ने भी उसके दो राजनयिकों को निलंबित कर दिया था। ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने जर्मन राजदूत को तलब भी किया था। ईरान ने पश्चिमी देशों पर  प्रदर्शनों को भड़काने का आरोप लगाया है। सितंबर में ईरान की नैतिक पुलिस की हिरासत में एक युवती की मौत के बाद प्रदर्शन भड़क उठे थे। 
विज्ञापन


नॉर्वे : प्रदर्शन के दौरान ग्रेटा थनबर्ग को हिरासत में लिया
ओस्लो में  बुधवार को स्वदेशी अधिकारों के पक्ष में प्रदर्शन के दौरान पर्यावरण प्रचारक ग्रेटा थनबर्ग को दो बार हिरासत में लिया गया। पुलिस ने उन्हें और अन्य कार्यकर्ताओं को वित्त मंत्रालय और बाद में पर्यावरण मंत्रालय से हटाया। वह मध्य नॉर्वे में सामी चरवाहों द्वारा इस्तेमाल करने वाले बारहसिंगों के चरागाहों से 151 पवन चक्कियां हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। ग्रेटा का कहना था कि स्वदेशी अधिकारों की कीमत पर हरित ऊर्जा में बदलाव नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन


तुर्किये-सीरिया भूकंप में मृतक संख्या करीब 51,000 पहुंची
इस्तांबुल। पिछले माह तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या कुल 51,000 के करीब हो गई है। इनमें से तुर्किये में मरने वालों की संख्या बढ़कर 45,089 हो गई है। इस भूकंप में तुर्किये में 1.08 लाख से अधिक को घायल हुए हैं और लाखों लोगों को तंबुओं में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। राष्ट्रपति तैयप एर्दोऑन ने एक साल में घरों के पुनर्निर्माण का वादा किया है, लेकिन हजारों लोगों को टेंट या कंटेनर आवास और भोजन देना मुश्किल बना हुआ है। देश में राष्ट्रपति चुनाव के चलते एर्दोऑन के लिए यह भूकंप बड़ी चुनौती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हम भारत के साथ अपने संबंधों को देते हैं अहमियत अच्छे रिश्ते दोनों देश, लोगों के मौलिक हित में : चीन
बीजिंग। चीन ने कहा कि वह भारत के साथ अपने रिश्तों को ‘अहमियत’ देता है और मजबूत संबंध दोनों देशों व इसके लोगों के मौलिक हित में है। चीन का बयान विदेश मंत्री चिन गांग और भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर के बीच बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में होने वाली संभावित बैठक से पूर्व आया है। हालांकि, मुलाकात के बारे में विदेश मंत्रालय चुप है। हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट अखबार ने गांग की भारत यात्रा को रिश्ते सुधारने की कवायद के रूप में बताया है।  गांग पहली बार भारत दौरे पर आ रहे हैं और गांग व जयशंकर की यह पहली मुलाकात होगी। चीन ने कहा है कि वह भारत से रिश्तों को प्राथमिकता के आधार पर देखता है। 

नेपाल अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का प्रवेश द्वार: अमेरिकी रिपोर्ट
नई दिल्ली। अमेरिका ने कहा है कि नेपाल अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी समूहों के लिए एक प्रवेश द्वार है। यह खुलासा यूएस ब्यूरो ऑफ काउंटर टेररिज्म की ओर से जारी एक  वार्षिक रिपोर्ट में किया गया है। वर्ष 2021 के लिए मंगलवार को प्रकाशित 330 पन्नों की वार्षिक रिपोर्ट के पेज 179 और 180 पर नेपाल के बारे में यह जिक्र है। इस रिपोर्ट ने भारत के साथ खुली सीमा और काठमांडो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपर्याप्त सुरक्षा प्रोटोकॉल के बारे में भी गंभीर सवाल उठाए हैं। 


हॉलीवुड फिल्में देखीं तो बच्चों के साथ परिजन भी जाएंगे जेल
प्योंगयांग। उत्तर कोरिया में बच्चों का हॉलीवुड फिल्म या सीरीज देखना अब अपराध हो गया है। तानाशाह किम जोंग ने आदेश जारी कर कहा, अगर बच्चे फिल्म या सीरीज देखते हैं तो उन्हें और उनके माता-पिता को जेल हो सकती है। इतना ही नहीं, उनके परिजनों को 6 महीने के लिए लेबर कैंप में भेजकर मजदूरी कराई जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed