{"_id":"5bb34541867a557ff5671357","slug":"it-ministry-asks-for-detailed-report-from-facebook-on-hacking-incidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैकिंग की घटनाओं पर आईटी मंत्रालय ने फेसबुक से मांगा विस्तृत ब्यौरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैकिंग की घटनाओं पर आईटी मंत्रालय ने फेसबुक से मांगा विस्तृत ब्यौरा
भाषा, नई दिल्ली
Updated Tue, 02 Oct 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय ने फेसबुक हैकिंग की हालिया घटनाओं को गंभीरता से लिया है। आईटी मंत्रालय ने हैकिंग से भारतीय उपभोक्ताओं पर पड़े असर के बारे में सोशल मीडिया कंपनी से विस्तृत जानकारी मांगी है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को फेसबुक को मौखिक तौर पर हैकिंग से प्रभावित भारतीय लोगों की संख्या बताने के लिए कहा गया। उन्होंने बताया, ‘‘फेसबुक के अधिकारियों ने कहा कि वे अभी इसका आकलन कर रहे हैं और दो दिन में उत्तर देंगे।’’ हालांकि फेसबुक ने इस बारे में पूछे जाने पर जवाब देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
फेसबुक ने पिछले हफ्ते कहा था कि उसकी प्रणाली में हैकरों ने सेंध लगा दी है। इस हैकिंग का पांच करोड़ खातों पर असर हुआ था। हालांकि कंपनी ने देश के हिसाब से प्रभाव की जानकारी नहीं दी थी।
विज्ञापन