{"_id":"5b87d7e942c792464d1bbe58","slug":"it-minister-ravi-shankar-prasad-meets-google-ceo-sundar-pichai-briefed-about-google-plan-for-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने रवि शंकर प्रसाद को बताया, देश में हर जगह लोगों को इंटरनेट सक्षम बनाएगा गूगल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने रवि शंकर प्रसाद को बताया, देश में हर जगह लोगों को इंटरनेट सक्षम बनाएगा गूगल
एजेंसी, न्यूयॉर्क
Updated Thu, 30 Aug 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
रविशंकर प्रसाद और सुंदर पिचाई, गूगल के मुख्यालय न्यूयॉर्क में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने गूगल के भारत मूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई से कंपनी हेडक्वार्टर में मुलाकात की।
इस दौरान मंत्री ने उनके साथ भारत में कंप्यूटर में भारतीय भाषाओं के प्रयोग तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धि) के इस्तेमाल आदि के जरिए हर जगह के व्यक्ति के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल आसान बनाने को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही भारतीय उपयोगकर्ताओं को सशक्त बनाने के लिए प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के बारे में कंपनी की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।
अमेरिकी यात्रा पर आए प्रसाद बुधवार को गूगल के कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू हेडक्वार्टर गए। गूगल ने एक बयान में कहा कि प्रसाद ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात की। इस बैठक के दौरान भारतीय प्रयोगकर्ताओं को सशक्त करने के लिए प्रौद्योगिकी की भूमिका पर चर्चा हुई। प्रसाद को बताया गया कि गूगल की योजना पूरे भारत में लोगों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल सरल बनाने की है।
प्रसाद को भारत में हर जगह के लोगों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल आसान करने, भारतीय भाषाओं में कम्प्यूटर के परिचालन, सामाजिक लाभ के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित समाधान तथा नव प्रवर्तन आधारित सोच के आधार पर शुरू की गयी इकाइयों (स्टर्टअप्स) और मझोली इकाइयों की क्षमता बढ़ाने की गूगल की योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
गूगल पर अंकुश लगाने का ट्रंप का विचार संभव नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का गूगल पर हमले ने भले ही सुर्खियां बटोरी हों। लेकिन इस ग्लोबल इंटरनेट सर्च इंजन को नियंत्रित करने या अंकुश लगाने का ट्रंप का विचार संभव नहीं लग रहा है। कानूनी और मीडिया विशेषज्ञों का कहना है कि गूगल और अन्य इंटरनेट कंपनियों को भी संविधान के तहत न्यूज व मीडिया कंपनियों के समान ही अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त है।