फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IT Minister Ravi Shankar Prasad meets Google CEO Sundar Pichai, briefed about Google plan for india

गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने रवि शंकर प्रसाद को बताया, देश में हर जगह लोगों को इंटरनेट सक्षम बनाएगा गूगल

Thu, 30 Aug 2018 05:11 PM IST
एजेंसी, न्यूयॉर्क
एजेंसी, न्यूयॉर्क Updated Thu, 30 Aug 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
IT Minister Ravi Shankar Prasad meets Google CEO Sundar Pichai, briefed about Google plan for india
रविशंकर प्रसाद और सुंदर पिचाई, गूगल के मुख्यालय न्यूयॉर्क में
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने गूगल के भारत मूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई से कंपनी हेडक्वार्टर में मुलाकात की। 
विज्ञापन


इस दौरान मंत्री ने उनके साथ भारत में कंप्यूटर में भारतीय भाषाओं के प्रयोग तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धि) के इस्तेमाल आदि के जरिए हर जगह के व्यक्ति के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल आसान बनाने को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही भारतीय उपयोगकर्ताओं को सशक्त बनाने के लिए प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के बारे में कंपनी की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। 

अमेरिकी यात्रा पर आए प्रसाद बुधवार को गूगल के कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू हेडक्वार्टर गए। गूगल ने एक बयान में कहा कि प्रसाद ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात की। इस बैठक के दौरान भारतीय प्रयोगकर्ताओं को सशक्त करने के लिए प्रौद्योगिकी की भूमिका पर चर्चा हुई। प्रसाद को बताया गया कि गूगल की योजना पूरे भारत में लोगों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल सरल बनाने की है।
विज्ञापन


प्रसाद को भारत में हर जगह के लोगों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल आसान करने, भारतीय भाषाओं में कम्प्यूटर के परिचालन, सामाजिक लाभ के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित समाधान तथा नव प्रवर्तन आधारित सोच के आधार पर शुरू की गयी इकाइयों (स्टर्टअप्स) और मझोली इकाइयों की क्षमता बढ़ाने की गूगल की योजनाओं की जानकारी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गूगल पर अंकुश लगाने का ट्रंप का विचार संभव नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का गूगल पर हमले ने भले ही सुर्खियां बटोरी हों। लेकिन इस ग्लोबल इंटरनेट सर्च इंजन को नियंत्रित करने या अंकुश लगाने का ट्रंप का विचार संभव नहीं लग रहा है। कानूनी और मीडिया विशेषज्ञों का कहना है कि गूगल और अन्य इंटरनेट कंपनियों को भी संविधान के तहत न्यूज व मीडिया कंपनियों के समान ही अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed