फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   It might be a political strategy by some people BJP MP Shatrughan Sinha says on RJD-JDU rift

इशारों-इशारों में बीजेपी पर शत्रुघ्न ने साधा निशाना, कहा- महागठबंधन में फूट कुछ लोगों की चाल

Fri, 14 Jul 2017 08:43 PM IST
amarujala.com- written by: संदीप भट्ट
amarujala.com- written by: संदीप भट्ट Updated Fri, 14 Jul 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
It might be a political strategy by some people BJP MP Shatrughan Sinha says on RJD-JDU rift
फाइल फोटो
आरजेडी और जेडीयू में चल रहे सियासी विवाद पर भाजपा सांसद शत्रुघंन सिन्हा ने कहा कि यह कुछ लोगों की राजनीतिक रणनीति हो सकती है। सिन्हा ने कहा कि वे पूरे हालात पर नजर बनाए हुए हैं। गौरतलब है कि भाजपा सांसद शत्रुघंन सिन्हा काफी लंबे समय से बीजेपी से नाराज चल रहे हैं। हाल ही में मीडिया में शत्रुघंन सिन्हा की राजद सुप्रीमो लालू यादव व नीतीश कुमार से बढ़ती नजदीकियों की खबरें आई थी। 
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर सूत्रों के हवाले से खबर है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महागठबंधन में चल रहे विवाद को लेकर राजद प्रमुख लालू यादव से बात की है। सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी के हस्तक्षेप करने के बाद लालू यादव नरम पड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया में चल रही खबरों के मुत‌ाबिक यह भी कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति चुनाव के बाद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव इस्तीफा दे सकते हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक, तेजस्वी ही नहीं बल्कि आरजेडी के 12 अन्य मंत्री भी उनके साथ इस्तीफा दे सकते हैं। हर हाल में लालू यादव, नीतीश कुमार को बीजेपी के साथ नहीं देना चाहते हैं।

इसलिए उनकी रणनीति है कि नीतीश सरकार को आरजेडी बाहर से समर्थन करती रहेगी। इस दांव से लालू जहां अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा बचाने में कामयाब हो सकते हैं, वहीं नीतीश कुमार पर भी एक दबाव बना सकते हैं।

 
बताया गया कि सोनिया गांधी ने लालू यादव से बात करने से दो दिन पहले सीएम नीतीश कुमार से भी बात की। वहीं नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी से बात की। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गोपाल गांधी को विपक्ष की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुने जाने में सहयोग के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार प्रकट किया। 

मालूम हो कि जदयू ने तेजस्वी यादव के मामले में आरजेडी को चार दिन का समय दिया था। लगातार यह सवाल उठ रहे थे कि क्या तेजस्वी यादव इस्तीफा देंगे। कांग्रेस, लालू की पार्टी आरजेडी और जेडीयू के बीच जारी गतिरोध का जल्द से जल्द पटाक्षेप चाहती है। चूंकि नीतीश कुमार की पार्टी ने साफ कर दिया था कि जिनको आरोपी बनाया गया है, उम्मीद करते हैं कि वे तथ्यों के साथ जनता के समक्ष अपनी बेगुनाही साबित करेंगे।


जदयू नेता रमई राम ने कहा था कि किसी भी फैसले के लिए बैठक में नीतीश कुमार को अधिकृत कर दिया गया है। सुशील मोदी ने कहा था कि लालू के पास अब केवल एक विकल्प है कि वो तेजस्वी से इस्तीफा दिला कर सरकार बचा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed