फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   It is the first time when IITs and IIMs will work together in Artificial Intelligent sector

पहली बार आर्टिफिशिल इंटेलीजेंट क्षेत्र में आईआईटी और आईआईएम मिलकर करेंगे काम

Tue, 15 Sep 2020 02:15 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 15 Sep 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
It is the first time when IITs and IIMs will work together in Artificial Intelligent sector
Artificial intelligence - फोटो : pixabay

आईआईटी और आईआईएम अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, एनालिटिक्स, प्रौद्योगिकी समेत अन्य क्षेत्र में एक साथ मिलकर काम करेंगे। इस कड़ी में आईआईटी इंदौर और आईआईएम इंदौर आगे आए हैं। इस दौरान इन्क्यूबेशन सेंटर, स्टार्ट-अप्स, सेंटर फॉर एक्सीलेंस में काम करके उद्यमशीलता को बढ़ाएंगे। खास बात यह है कि दोनों मिलकर संयुक्त डिग्री प्रोग्राम भी चलाएंगे।

विज्ञापन

दोनों संस्थान संसाधनों को साझा करने के अलावा परामर्श व अनुसंधान पर साथ में करेंगे काम

आईआईएम इंदौर के निदेशक प्रो. हिमांशु राय और आईआईटी इंदौर के निदेशक प्रो. नीलेश कुमार जैन ने सोमवार को साथ मिलकर काम करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दोनों संस्थान एआई, एनालिटिक्स, प्रौद्योगिकी जैसे उभरते क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के साथ अनुसंधान और संयुक्त कार्यक्रमों के लिए सहयोग करेंगे। इसका उद्देश्य दो प्रमुख संस्थानों के शैक्षणिक सदस्यों, छात्रों और अनुसंधान समूहों के बीच संबंधों को मजबूत करना और बढ़ावा देना है । दोनों संस्थान संसाधनों को साझा करने के अलावा परामर्श व अनुसंधान पर साथ में काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed