फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   It is revision time for Rahul gandhi as he did not became a strong opposition in Election 2019

राहुल गांधी जी! समय मिले तो समीक्षा कीजिएगा, आप विपक्ष नहीं बन पाए

Fri, 31 May 2019 07:42 PM IST
शशिधर पाठक शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Published by: शशिधर पाठक Updated Fri, 31 May 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
It is revision time for Rahul gandhi as he did not became a strong opposition in Election 2019
प्रियंका गांधी और राहुल गांधी (फाइल फोटो)

कुछ बड़े नेताओं के राजनीतिक सलाहकार हतप्रभ हैं। उनका आश्चर्य इसलिए भी है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव में बहुत अच्छा अवसर मिला था, लेकिन वह उसे नहीं निभा पाए। भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के एक सदस्य के करीबी सलाहकार का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष एक मजबूत विपक्ष का न तो संदेश दे पाए और न ही कोई ऐसी भूमिका निभा पाए। एक अन्य केंद्रीय मंत्री बन चुके नेता का मानना है कि राहुल गांधी ने बड़ा अवसर खो दिया है। वह जो तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में संजो पाए थे, उसे लुटा दिया। राहुल गांधी को इसकी समीक्षा करनी चाहिए।

विज्ञापन


क्यों फेल हुए राहुल गांधी
राजनीति पर गहरी नजर रखने वाले सूत्र का कहना है कि राहुल गांधी जनवरी 2019 तक बहुत अच्छा चले। इसके बाद वह असंतुलित होते चले गए। उन्होंने पहली गलती राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के चुनाव नतीजे आने के बाद की थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने राजस्थान और मध्यप्रदेश में बूढ़े अशोक गहलोत और वरिष्ठ कमलनाथ को युवा सचिन पायलट और ज्योतिरादित्य से ज्यादा तरजीह दे दी। जबकि कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी को सुधार के लिए जाना जाता रहा। 
विज्ञापन


वह पार्टी का युवा चेहरा, युवा महासचिव, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष और युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनकर उभरे थे। उन्होंने कई बार मंच से कहा था कि उन्होंने पार्टी के मंच को वरिष्ठ नेताओं से युवा नेताओं के लिए खाली कर दिया है। लेकिन जिम्मेदारी आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष इसका सही संदेश नहीं दे पाए। न तो संगठन में और न ही देश में। राहुल गांधी के पास महासचिव और उपाध्यक्ष बने रहने तक युवा नेताओं (मीनाक्षी नटराजन, सुष्मिता देव, सचिन, जतिन, ज्योतिरादित्य, राजीव सतव, आरपीएन) की टीम दिखाई पड़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह टीम युवाओं का प्रतिनिधित्व कर रही थी, लेकिन लोकसभा चुनाव तक असर गायब दिखा। राहुल गांधी भाजपा के राष्ट्रवाद और हिंदुत्व के मुकाबले में युवा, युवाओं से जुड़े मुद्दे और युवा मतदाता का स्पेस नहीं बना सके। गुजरात और कर्नाटक चुनाव तक बनी सॉफ्ट हिंदुत्व की छवि को नहीं संभाल सके। इतना ही नहीं पुलवामा पर आतंकी हमले के बाद ऐसा कई बार लगा जैसे कांग्रेस पार्टी कुछ तय नहीं कर पा रही है।

प्रियंका को लेकर भी हुई भूल

कांग्रेस अध्यक्ष बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को राजनीति में लेकर आए, लेकिन जिम्मेदारी देने में चूक गए। वह प्रियंका को जिम्मेदारी के लिहाज से आधे उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) में उन्हें समेट दिया। चुनाव में प्रत्याशी बनाने की चुनौती भी नहीं दे पाए। प्रियंका को केवल एक चुनाव प्रचार का टूल बनाए रखा। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रियंका ने अपनी भूमिका बहुत जिम्मेदारी से निभाई, लेकिन ऐसा कई बार लगा कि उनके पास अच्छे सलाहकार नहीं हैं। 

मसलन प्रियंका का यह कहना है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में वोट काटने के लिए मैदान में है। प्रचार के दौरान भी ऐसा कई बार एहसास हुआ कि प्रियंका के पास जिम्मेदारी बड़ी है, दांव पर बहुत कुछ है और उनके पास इस हिसाब से समय कम है। लिहाजा प्रियंका बड़ी हड़बड़ी में हैं। यहां तक कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में देश के अन्य हिस्सों में आसानी से जीत सकने वाली सीटों को भी फोकस नहीं कर पाई।

कोई कांग्रेस के कहने पर क्यों वोट दे?

  • कांग्रेस अध्यक्ष के पास चार बड़े मुद्दे थे। पहला वादा था कि कांग्रेस की सरकार बनने पर देश के 20 प्रतिशत गरीब परिवार को हर साल 72 हजार देंगे।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कॉरपोरेट घरानों का भला करते हैं, उन्होंने अनिल अंबानी की जेब में 30 हजार करोड़ रुपये डाले, चौकीदार चोर है।

सूत्र का कहना है कि राहुल गांधी का बड़ा फोकस इन्हीं मुद्दों पर रहा। वह इसी को दोहराते रहे। जबकि किसान का कर्जा माफ और चौकीदार चोर के मुद्दे पर राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में सत्ता में आ चुकी थी। कहने का अर्थ यह कि कांग्रेस अध्यक्ष कुछ नया नहीं ला पाए। कुछ नया मुद्दा खड़ा नहीं कर पाए। वह भाजपा के राष्ट्रवाद के मुकाबले बौने नजर आए। चुनाव प्रचार के दौरान उच्चतम न्यायालय के राफेल लड़ाकू विमान सौदे से जुड़े मामले की सुनवाई पर उन्होंने गलत बयान भी दिए। विश्लेषकों का मानना है कि इससे राहुल की छवि को धक्का लगा और इसका असर कांग्रेस पार्टी पर भी पड़ा।

लोकसभा चुनाव से करीब एक साल पहले सबसे पुरानी राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी ने विपक्षी एकता का सुर्रा छोड़ा। कांग्रेस अध्यक्ष ने इसे खुद कहा। एकमात्र मोदी सरकार को सत्ता में आने से रोकने का नारा दिया और चुनाव के करीब आने तक विपक्षी एकता बिखर गई। सूत्र का कहना है कि  कांग्रेस अध्यक्ष अपने सलाहकारों में फंसे रहे। उन्हें अपनी खराब जमीन का अंदाजा भी नहीं रहा। 

नेता और राजनीतिक दल की इमेज बिल्डिंग का काम करने वाले अजय मेहता कहते हैं बिहार, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में मजबूत भाजपा ने झुककर अपने सहयोगियों को मनाया। उन्हें अपने में शामिल किया। जद(यू) को 17 सीटें देकर, भाजपा खुद बिहार में 17 पर लड़ी। उत्तर प्रदेश में निषाद पार्टी, अपना दल को मनाया और साथ लड़ी।

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के जहर भरे बोल को नजरअंदाज किया, लेकिन कांग्रेस पार्टी न तो बड़ा दिल दिखा पाई, न विपक्षी एकता का संदेश दे सकी और न ही कोई बड़ा नारा देने में सफल रही। यहां तक कि गुजरात और राजस्थान के विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया पर असरदार बनी कांग्रेस लोकसभा चुनाव में धराशायी नजर आई।

यह कांग्रेस की संस्कृति नहीं है

यह हमला कांग्रेस पार्टी के ही एक पूर्व महासचिव का है। उन्होंने कहा कि प्रचार और मीडिया के लिए कांग्रेस पार्टी ने जो रणनीति अपनाई थी, वह उसकी संस्कृति का हिस्सा नहीं है। पार्टी अध्यक्ष खुद देश के प्रधानमंत्री को लगातार, बार-बार चीख-चीख कर चोर कह रहा है। पार्टी का मीडिया प्रभारी खुद इसी राह पर आक्रामक है। देश के शीर्ष नेतृत्व के ऊपर ओछी टिप्पणी हो रही है। वह भी बिना कोई ठोस आधार खड़ा किए। सूत्र का कहना है कि केवल धारणा बनाने की कोशिश के बल पर बिना आधार खड़ा किए चाहे राष्ट्रवाद का मुद्दा हो या भ्रष्टाचार का, किसानों का हो या युवाओं की बेरोजगारी का, लोकतंत्र में सफलता नहीं मिल सकती। 

पार्टी के पूर्व महासचिव का कहना है कि कांग्रेस ऐसे समय में इसे चुनाव जीतने का आधार बना रही है, जब सत्ता पक्ष कांग्रेस से कहीं अधिक न केवल सावधान है, बल्कि धारणा बनाने के राजनीतिक दांव-पेच में उतरा है। कभी कांग्रेस के बड़े नेता रहे एक अन्य सूत्र के अनुसार आप दूसरे की लकीर मिटाकर या फिर एक लकीर को पीटकर बड़े नेता नहीं बन सके। इसके लिए लोकतंत्र में दूसरे के राजनीतिक स्पेस के मुकाबले अपना स्पेस बनाना पड़ता है। कांग्रेस अध्यक्ष यहां चूक गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed