{"_id":"57f404654f1c1bda1726ff21","slug":"it-is-neither-first-surgical-strike-nor-last-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"न ही यह कोई पहला सर्जिकल स्ट्राइक न ही आखिरी: कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
न ही यह कोई पहला सर्जिकल स्ट्राइक न ही आखिरी: कांग्रेस
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Oct 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
रणदीप सिंह सुरजेवाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने एक बार फिर दोहराया है कि सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पार्टी पूरी तरह से सेना और सरकार के साथ खड़ी है।- सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पार्टी ने कहा कि न तो ये पहली बार हुई और न ही आखिरी बार है। पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान भी तीन बार 2011, 2013 और 2014 में सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी लेकिन उस समय सरकार ने परिपक्वता दिखाते हुए राष्ट्रीय हित में कभी उन्हें प्रचारित नहीं किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सेना और सरकार का समर्थन किया है पार्टी उसके प्रति कटिबद्ध है। कांग्रेस पार्टी को सेना पर पूरा विश्वास है और आगे भी पूरा समर्थन रहेगा। अब समय आ गया है जब सरकार को पाकिस्तान के झूठ और बेबुनियाद प्रोपगेंडा को बेनकाब कर देना चाहिए।
हम मोदी सरकार से आग्रह करेंगे कि सेना की बहादुरी, कुर्बानी और रणबांकुरों की बहादुरी पर राजनीतिकरण न करें। उनका राजनीतिक तौर पर इस्तेमाल न करें और सेना को पूरी आजादी दें ताकि जरूरत पडने पर दुबारा वो पाकिस्तान और आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे सकें।