{"_id":"63dc588e6f664e43334a1bea","slug":"it-is-necessary-to-increase-international-cooperation-to-deal-with-global-crimes-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Global Crimes: वैश्विक अपराधों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाना जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Global Crimes: वैश्विक अपराधों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाना जरूरी
Fri, 03 Feb 2023 06:12 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 03 Feb 2023 06:12 AM IST
सार
कार्यक्रम की मेजबानी करने वाली सीबीआई ने एक बयान में कहा कि बढ़ते अंतरराष्ट्रीय और जटिल अपराधों का सामना करने में अधिकार क्षेत्र और विषयों में साझेदारी पुलिसिंग के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण साबित होगी।
विज्ञापन
सीबीआई निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई निदेशक सुबोध जायसवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि वैश्विक अपराध परिदृश्य में पुलिस एजेंसियों के बीच अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की जरूरत है। वह मुंबई में इंटरपोल यंग ग्लोबल पुलिस लीडर्स प्रोग्राम (वाईजीपीएलपी) के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। इसमें 44 देशों के 59 युवा पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया। जायसवाल ने कहा कि युवा नेताओं को व्यापक अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य के साथ नेतृत्व के गुणों को आत्मसात करना चाहिए।
कार्यक्रम की मेजबानी करने वाली सीबीआई ने एक बयान में कहा कि बढ़ते अंतरराष्ट्रीय और जटिल अपराधों का सामना करने में अधिकार क्षेत्र और विषयों में साझेदारी पुलिसिंग के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण साबित होगी। सीबीआई के अनुसार, वैश्विक आपराधिक जांच में विश्वास बनाने या उसे कायम रखने में मदद करने के लिए अवधारणाओं की पहचान, विश्लेषण, कल्पना; अंतरराष्ट्रीय सहयोग का महत्व एवं इसके प्रस्तावक तथा वैश्विक नेटवर्क निर्माण के रूप में इंटरपोल की भूमिका महत्वपूर्ण है।
क्षमताओं को बढ़ाने पर दिया जोर
इंटरपोल के महासचिव युर्गेन स्टॉक ने भी प्रतिभागियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस 9 दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिभागियों को अन्य बातों के साथ-साथ समृद्ध पेशेवर क्षमताओं, नवाचारों एवं भारतीय पुलिस की ओर से विकसित सर्वोत्तम कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी मिली। साथ ही कार्यक्रम के दौरान पुलिसिंग में उभरते रुझान, कानून प्रवर्तन के लिए बढ़ती चुनौतियों, नागरिकों के साथ विश्वास बनाने की जरूरत और डिजिटल दुनिया में अपराध से लड़ने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।