फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   It is clear from bypoll results that voters are angry with BJP says Congress president Rahul Gandhi 

राहुल गांधी बोले- गैर भाजपाई उम्मीदवार को पसंद कर रहे हैं वोटर, BJP के खिलाफ क्रोध

Wed, 14 Mar 2018 06:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Mar 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
It is clear from bypoll results that voters are angry with BJP says Congress president Rahul Gandhi 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश की गोरखपुर, फूलपुर और बिहार की अररिया लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे आ चुके हैं। तीनों लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भारी मतों के अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा है। नतीजों को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिए उपचुनाव में जीतने वाले उम्मीदवारों को बधाई दी है। 

विज्ञापन


राहुल ने ट्वीट कर लिखा, "आज के उपचुनावों में जीतने वाले उम्मीदवारों को बधाई। नतीजों से स्पष्ट है कि मतदाताओं में भाजपा के प्रति बहुत क्रोध है और वो उस गैर भाजपाई उम्मीदवार के लिए वोट करेंगे जिसके जीतने की संभावना सबसे ज्यादा हो। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में नवनिर्माण के लिए तत्पर है, ये रातों रात नहीं होगा।"
विज्ञापन

 



उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा है। फूलपुर में सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल ने बीजेपी के कौशलेंद्र पटेल को 59613 वोटों से हरा दिया है। फूलपुर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सीट थी। वहीं गोरखपुर में भी बीजेपी उम्मीदवार उपेंद्र शुक्ल को हार का मुंह देखना पड़ा है। यहां सपा के प्रवीण निषाद ने जीत दर्ज की है, बस थोड़ी ही देर में इसकी औपचारिक घोषणा होने वाली है। 


वहीं बिहार में एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इन सीटों में जहानाबाद में आरजेडी ने जेडीयू उम्मीदवार को हरा दिया है। वहीं भभुआ विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार रिंकी रानी ने जीत दर्ज की है। और बिहार की अररिया लोकसभा सीट पर राजद उम्मीदवार सरफराज आलम ने जीत हासिल की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed