{"_id":"5c660eb2bdec22629b0079e8","slug":"it-is-an-honor-to-receive-bharat-ratna-for-my-father-tej-hazarika","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के लिए भारत रत्न ग्रहण करना मेरे लिए गर्व की बात : तेज हजारिका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पिता के लिए भारत रत्न ग्रहण करना मेरे लिए गर्व की बात : तेज हजारिका
Fri, 15 Feb 2019 06:28 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Fri, 15 Feb 2019 06:28 AM IST
विज्ञापन
भूपेन हजारिका (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रसिद्ध असमिया गायक और संगीतकार दिवंगत भूपेन हजारिका के पुत्र तेज हजारिका ने कहा है कि उनके पिता को मिला भारत रत्न प्राप्त करने के लिए उन्हें सरकार का निमंत्रण मिल चुका है। इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान को ग्रहण करना उनके लिए गर्व की बात है। वह भारत आकर यह सम्मान ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
तेज हजारिका ने कहा कि भारत सरकार ने पूरे आदर के साथ यह पुरस्कार ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया है। मेरे पिता ने पूरे त्याग और समर्पण के साथ निस्वार्थ भाव से भारत के लिए काफी काम किया है। अब उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया है, जिसके वह हकदार थे। उन्होंने कहा कि मुझे और मेरे परिवार के इस सम्मान के लिए आमंत्रित किया जाना बेहद गर्व की बात है। मेरे पिता और उनके लाखों प्रशंसकों के लिए यह सम्मान ग्रहण करना मेरे लिए एक सपने जैसा खास है।
विज्ञापन