फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IT engineers comes forward through whats app group against Donald trump's policies

IT इंजीनियर्स ने खोला ट्रंप के खिलाफ मोर्चा, व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े हजारों

Wed, 24 May 2017 03:19 PM IST
amarujala.com- presented by- मनीष कुमार
amarujala.com- presented by- मनीष कुमार Updated Wed, 24 May 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
 IT engineers comes forward through whats app group against Donald trump's policies

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से एच1 बी वीजा को लेकर नीतियों पर भारतीय इंजीनियर खासे नाराज हैं। इंफोसिस और बाकी कंपनियां छटनी के नाम पर अनुभव इंजीनियरों को लगातार निकाले जा रही है। चर्चित तकनीकी कंपनी कॉगन्जिेंट से निकाली जा रहीं स्वपना भौसले ने ट्रंप और उनकी नीतियों पर खासी नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन


एनडीटीवी की खबर के मुताबिक भौसले ने कहा कि किसी प्रोजेक्ट के बीच में से काम पर निकाले जाना बेहद शर्मनाक है। ट्रंप की नीतियों और कंपनियों के इस व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए स्वपना जैसे कई अनुभवी इंजनियरों ने सोशल मीडिया इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। व्हाट्सऐप ग्रुप बनाए गए हैं, जिनमें ट्रंप का पुरजोर विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन


भौसले के अलावा बंगलूरू, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद और कोलकाता के हजारों इंजीनियर इन व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वे आईटी लेबर यूनियन बनाने पर भी विचार कर रहे हैं। कॉगन्जिेंट की कोलकाता फर्म से निकाले जाने वाले पंकज कुमार सिंह का कहा है कि लोग नाराज हैं। उन्होंने कंपनी को कई साल दिए फिर भी उन्हें निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, ट्रंप ने अमेरिकी इंजीनियरों की नौकरियों में वापसी के लिए एच1 बी वीजा की फिर समीक्षा के आदेश दिए हैं। इससे भयभीत हुई कंपनियां अमेरिका से भारतीय इंजीनियरों को या तो देश वापस बुला रही हैं या उनकी नौकरियां छीन रही हैं। इतना ही नहीं इसका सीधा असर भारत में कामयाब हो चुकी आईटी कंपनियों पर भी दिख रहा है।


बताया जा रहा है कि इंफोसिस इस साल करीब 10 हजार अमेरिकी इंजीनियरों को हायर करने जा रही है। बंगलूरू की टेलेंट बेस्ड फर्म द हेडहर्न्टस के चेयरमेन का कहना है कि अभी जो हालात हैं वे कुछ भी नहीं। अभी तो निकाले जाने वालों की संख्या 15 लाख से 2 लाख तक जाने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed