फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IT department conducted raids at Karnataka, Congress alleged BJP of misusing office

जेडीएस नेता के घर आयकर का छापा, कांग्रेस ने चुनाव आयोग, राष्ट्रपति से की भाजपा की शिकायत

Sat, 30 Mar 2019 10:04 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 30 Mar 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
IT department conducted raids at Karnataka, Congress alleged BJP of misusing office
दिनेश गुंडु राव (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

आयकर विभाग ने गुरुवार को जनता दल सेक्युलर जद(एस) के नेता कर्नाटक के मंत्री खनन तथा सिंचाई मंत्री सीएस पुट्टाराजू के घर छापा मारा था। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के कई अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ भी राज्य के कई जिलों में छापेमारी की गई। इस मामले पर कांग्रेस ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए उसपर शक्ति के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने इस मामले को लेकर चुनाव आयोग, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड और राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। राव का कहना है, 'कर्नाटक में कांग्रेस, जदएस उम्मीदवार, नेताओं और समर्थकों के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी लोकसभा चुनाव से पहले हो रही है।'
विज्ञापन


पत्र में उन्होंने लिखा, 'केंद्र में मौजूद सत्ताधारी पार्टी कर्नाटक और गोवा सर्कल के आयुक्त के कार्यालय का दुरुपयोग कर रही है। उसकी ईमानदारी पर संदेह है और वह कांग्रेस और जदएस के प्रति अहितकर है। संबंधित अधिकारी अपने कार्यों से भाजपा के एजेंट के तौर पर काम करते हुए लग रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


राव ने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि आयकर विभाग को छापेमारी करने से रोका जाए। उन्होंने कहा, 'हम आपसे निवेदन करते हैं कि आयकर विभाग को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के हित में छापेमारी करने से रोकें।'

अपने मंत्री के घर छापे पर राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की असली सर्जिकल स्ट्राइक बताया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि ये प्रधानमंत्री की असली सर्जिकल स्ट्राइक है, जो आयकर विभाग की छापेमारी के जरिए की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आयकर विभाग के अधिकारी बालाकृष्णा के लिए संवैधानिक पद के ऑफर ने प्रधानमंत्री की उनके बदला लेने के खेल में मदद की है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed