फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IT Department carried out search operations in the case of foreign-controlled mobile communication mobile handset companies

आयकर विभाग की कार्रवाई: चीनी मोबाइल कंपनियों पर लग सकता है 1000 करोड़ का जुर्माना, 6500 करोड़ की कर चोरी का खुलासा

Fri, 31 Dec 2021 06:51 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 31 Dec 2021 06:51 PM IST
सार

आयकर विभाग ने 21 दिसंबर को कर्नाटक, तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में इन कंपिनयों के परिसरों पर छापे मारे थे।

विज्ञापन
IT Department carried out search operations in the case of foreign-controlled mobile communication mobile handset companies
CBDT

विस्तार

चीनी मोबाइल कंपनियों के खिलाफ केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड  (सीबीडीटी) ने बड़ी कर चोरी का पर्दाफाश किया है। दरअसल पिछले सप्ताह आयकर विभाग ने 11 राज्यों में एक साथ छापा मार कर इन कंपनियों की 6,500 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब आय का पता लगाया है। अधिकारियों का कहना है कि नियमों के उल्लंघन पर इन कंपनियों पर 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लग सकता है।

विज्ञापन

आयकर विभाग ने 21 दिसंबर को कर्नाटक, तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में इन कंपिनयों के परिसरों पर छापे मारे थे। इस दौरान पता चला कि दो कंपनियों ने विदेशों में अपने समूह की अन्य कंपनियों को रॉयल्टी के नाम पर 5,500 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया है।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि यह रकम जिस मद में खर्च की गई, उस लिहाज से बहुत ज्यादा है। अधिकारियों का दावा है कि कंपनियों ने आयकर अधिनियम का उल्लंघन किया है। इसके अलावा इन कंपनियों के खातों में विदेश से जो फंड अए हैं वे संदिग्ध प्रकृति के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीडीटी ने बताया कि कंपनी के भारतीय निदेशकों ने स्वीकार किया कि कंपनी के प्रबंधन में उनकी कोई भूमिका नहीं है और उनकी जिम्मेदारी केवल नाम तक सीमित है। सबूत मिले है कि कंपनी का पूरा कोष जो करीब 42 करोड़ रुपये है, भारत से बाहर बिना कर दिए स्थानांतरित करने की कोशिश की गई। बयान में कहा गया कि सर्वेक्षण की कार्रवाई फिनटेक और अन्य सॉफ्टवेयर कंपनियों के खिलाफ भी की गई और पाया गया कि ऐसी कपंनियों को लागत बढ़ाकर दिखाने और राशि देश से बाहर ले जाने के लिए किया गया, इस प्रकार करीब 50 करोड़ रुपये विदेश भेजे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed