{"_id":"589506d34f1c1bf340e819dd","slug":"issues-raised-by-jawans-on-social-platform-individual-view-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर जवानों की शिकायत उनके व्यक्तिगत विचार: सरकार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सोशल मीडिया पर जवानों की शिकायत उनके व्यक्तिगत विचार: सरकार
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Feb 2017 06:14 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर कुछ सुरक्षा कर्मियों की शिकायत के मद्देनजर सरकार ने शुक्रवार को कहा कि उनकी चिंताएं व्यक्तिगत हैं और इस दृश्य में कहीं से भी सामूहिक शिकायत की बात नहीं झलकती है। सेवा के जवानों द्वारा सोशल मीडिया पर ऑनलाइन कई वीडियो अपलोड किए गए हैं, जिसमें दिखाया गया कि भारतीय वायु सेना और केंद्रीय पुलिस बल हालात को लेकर शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें अच्छा खाना नहीं मिलता है और सीनियरों द्वारा कथित रूप से उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।
विज्ञापन
लोकसभा में एक लिखित जवाब में रक्षा राज्यमंत्री सुभाष आमरे ने कहा कि सेना के दो सैनिकों के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ, जिसमें उनकी शिकायत थी कि उन्हें अच्छा खाना नहीं दिया जाता है और सेना के वरिष्ठ अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। हालांकि इस वीडियो को देखने से लगता है कि यह उनके व्यक्तिगत विचार हैं। इस मामले में कई माध्यम से सामूहिक राय लेने की कोशिश की गई लेकिन इसमें कहीं से भी सामूहिक विचार नहीं मिले।
विज्ञापन