{"_id":"62a28a5cb5f97e3bb344282e","slug":"issue-of-objectionable-remarks-not-raised-in-talks-with-iranian-foreign-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Iran : भारत बोला- ईरानी विदेश मंत्री से वार्ता में नहीं उठा आपत्तिजनक टिप्पणी का मुद्दा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-Iran : भारत बोला- ईरानी विदेश मंत्री से वार्ता में नहीं उठा आपत्तिजनक टिप्पणी का मुद्दा
Fri, 10 Jun 2022 05:33 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 10 Jun 2022 05:33 AM IST
सार
ईरान की ओर से जारी बयान में यह भी कहा गया था कि ईरान इस संबंध में कार्रवाई से संतुष्ट है।
विज्ञापन
Iranian Foreign Minister, Hossein Amir-Abdollahian
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियान की विदेश मंत्री एस जयशंकर व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ बैठक में पैगंबर पर टिप्पणी का मुद्दा नहीं उठा। वहीं, ईरानी विदेश मंत्रालय की वेबसाइट से भी इससे जुड़ा बयान हटा लिया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले ईरान के विदेश मंत्रालय ने दावा किया था कि जयशंकर और डोभाल के साथ बुधवार को वार्ता में पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मुद्दा उठाया गया था। इस दौरान डोभाल ने सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ईरान की ओर से जारी बयान में यह भी कहा गया था कि ईरान इस संबंध में कार्रवाई से संतुष्ट है। इसे लेकर उठे सवालों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बृहस्पतिवार को कहा, मेरी समझ यह है कि जिस बयान का आप जिक्र कर रहे हैं, उसे वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
दोहराया : निजी विचार सरकार का रुख नहीं
निजी टिप्पणियां सरकार के रुख को प्रदर्शित नहीं करती हैं। हमारे वार्ताकारों को इस बारे में बता दिया गया है। ऐसे ट्वीट एवं टिप्पणियां करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। -अरिंदम बागची, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय
विज्ञापन
अच्छे भविष्य की ओर भारत और ईरान
ईरानी विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने कहा कि हम नई दिल्ली और तेहरान के बीच, विशेष रूप से व्यापार और अर्थव्यवस्था में अपने आगे एक उज्ज्वल और अच्छा भविष्य देख सकते हैं, दोनों देशों का नेतृत्व व्यापार की मात्रा को अपने ऐतिहासिक स्तर पर ले जाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
आगे उन्होंने कहा कि गुरुवार को नई दिल्ली में चर्चा में, हम दोनों देशों के बीच एक बैंकिंग तंत्र को सक्रिय करने की आवश्यकता पर भी सहमत हुए... कल नई दिल्ली में, हमने व्यापार और नागरिक मामलों में कानूनी सहायता पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
27 कैमरे हटाए गए : ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अब निगरानी मुश्किल
संयुक्त राष्ट्र की परमाणु गतिविधियों पर निगरानी रखने वाली संस्था ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि अगले तीन से चार हफ्तों में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर निगरानी करना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि ईरान ने निगरानी करने वाले 27 कैमरे हटा दिए हैं।
अंतरराष्ट्रीय एटमी ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि ईरान का यह कदम उसकी एटमी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी करेगा। ईरान के साथ विश्व शक्तियों के परमाणु समझौते पर बातचीत के लिए यह एक घातक झटका होगा।
ग्रॉसी ने कहा, जिन परमाणु संयंत्रों से कैमरे हटाए गए हैं उनमें भूमिगत नटांज परमाणु संयंत्र के साथ इस्फाहान शामिल हैं। हालांकि अभी भी ईरान में 40 निगरानी कैमरे काम कर रहे हैं।