फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Issue of jurisdiction: There will be no interference in the work of Bengal Police, IG of BSF dismisses fears

मुद्दा क्षेत्राधिकार का: बंगाल पुलिस के कामकाज में दखलंदाजी नहीं होगी, बीएसएफ के आईजी ने खारिज की आशंका

Wed, 27 Oct 2021 05:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 27 Oct 2021 05:29 PM IST
सार

आईजी गर्ग ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र 15 से बढ़ाकर 50 किलोमीटर किए जाने से राज्य सरकार को सीमा पार से होने वाले अपराधों व घुसपैठ को रोकने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
Issue of jurisdiction: There will be no interference in the work of Bengal Police, IG of BSF dismisses fears
बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बीएसएफ का क्षेत्राधिकार बढ़ाने के केंद्र के फैसले का बंगाल की सीएम ममता बनर्जी द्वारा किए जा रहे कड़े विरोध के बीच सीमा सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस आशंका को खारिज किया है कि इससे राज्य की पुलिस के कामकाज में दखलंदाजी होगी।

विज्ञापन


बीएसएफ के दक्षिण बंगाल के आईजी अनुराग गर्ग ने कहा है कि बंगाल सरकार की चिंता 'कानून की खोखली समझ' के कारण है। आईजी गर्ग ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र 15 से बढ़ाकर 50 किलोमीटर किए जाने से राज्य सरकार को सीमा पार से होने वाले अपराधों व घुसपैठ को रोकने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


किसी राजनीतिक दल का नाम लिए बगैर गर्ग ने इस दावे को खारिज कर दिया कि पश्चिम बंगाल का एक तिहाई क्षेत्र बीएसएफ के अधीन आ जाएगा। उन्होंने कहा कि यह झूठा दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय बल को राज्य की पुलिस की तरह पुलिसिंग के अधिकार मिल जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शरारतपूर्ण दुष्प्रचार किया जा रहा
बीएसएफ के आईजी गर्ग ने कहा, 'बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने की अधिसूचना को लेकर कुछ वर्गों में यह बात फैलाई जा रही है कि इससे राज्य की पुलिस के साथ टकराव होगा और यह भारत के संघीय ढांचे के खिलाफ है। ये बातें पूरी तरह आधारहीन और शरारतपूर्ण हैं।'

घुसपैठियों को पकड़ कर पुलिस को ही सौंपा जाएगा
पीटीआई से चर्चा में बीएसएफ के आईजी गर्ग ने कहा, 'देश में घुसपैठ और बगैर वैध दस्तावेज के सीमा पार जाने की कोशिश करते हुए किसी भी व्यक्ति को बीएसएफ द्वारा पकड़े जाने के बाद पूर्व की तरह पुलिस को ही सौंपा जाएगा। मानव तस्करी के गिरोहों का पर्दाफाश करने के लिए भी इस तरह की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।' 


बंगाल की सीएम ममता बनर्जी व पंजाब की कांग्रेस सरकार बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने का लगातार विरोध कर रही हैं। ममता बनर्जी ने बीते दिनों में बीएसएफ मामले को लेकर केंद्र पर कई आरोप लगाए। यहां तक कहा कि आम लोगों को प्रताड़ित करने व उनके दमन के लिए ऐसा किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed