फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Issue of allocating space for Manmohan singh memorial AAP Leader Sanjay Singh reacts news in hindi

मनमोहन सिंह के स्मारक पर विवाद: संजय सिंह ने केंद्र सरकार की सोच को बताया घिनौनी, कहा- यह सिख समुदाय का अपमान

Sat, 28 Dec 2024 12:00 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 28 Dec 2024 12:00 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने के मुद्दे पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को आगे आकर घोषणा करनी चाहिए थी कि अटल बिहारी वाजपेयी की तरह उनके लिए भी एक स्मारक बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Issue of allocating space for Manmohan singh memorial AAP Leader Sanjay Singh reacts news in hindi
संजय सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार 26 दिसंबर को नई दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था। उन्हें आधुनिक भारत के आर्थिक सुधारों के वास्तुकार के रूप में जाना जाता है। केंद्रीय सरकार ने उनके सम्मान में एक जनवरी 2025 तक सात दिनों के लिए राजकीय शोक घोषित किया है। इसके साथ ही सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में पूर्व पीएम का स्मारक बनाने की घोषणा की। केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और मनमोहन सिंह के परिवार को सूचित किया है कि सरकार स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी। अब पूर्व प्रधानमंत्री के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने के मुद्दे पर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने सरकार पर पूर्व प्रधानमंत्री की स्मारक के लिए जगह नहीं ढूंढ पाने का आरोप लगाया। उन्होंने इसे मनमोहन सिंह का अपमान बताया। हालांकि, पूर्व पीएम के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने भी प्रतिक्रिया दी। पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार की सोच कितनी घिनौनी है। 
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा, "यह दिखाता है कि सरकार की सोच कितनी घिनौनी है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूछना चाहता हूं कि आप मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए राजघाट परिसर में जगह देने को तैयार क्यों नहीं हैं? यह पार्टी खुद को सबसे संस्कारी बताती है। आप मुझे ऐसे एक पीएम का नाम बताएं जिनका अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर किया गया है। सिख समुदाय कितना अपमानित महसूस कर रही है।"
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने के मुद्दे पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार को आगे आकर घोषणा करनी चाहिए थी कि अटल बिहारी वाजपेयी की तरह उनके लिए भी एक स्मारक बनाया जाएगा। मनमोहन सिंह पिछले 10 वर्षों तक प्रधानमंत्री थे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, "आज बहुत ही मार्मिक क्षण है। एक बहुत अच्छा इंसान, एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, एक राजनेता आज हमारे साथ नहीं है। यह केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि विश्व के लिए भी दुख का दिन है। वे बहुत ही सरल जीवन जीते थे। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा, "यह आधुनिक भारत के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। वे आधुनिक भारत 2.0 के निर्माता थे जिसे जवाहरलाल नेहरू स्थापित करना चाहते थे। उन्होंने भारत को वहां पहुंचाया, जहां हम अभी हैं। वे एक महान व्यक्ति थे, उन्होंने राष्ट्र के निर्माण में योगदान दिया।" 


जगह आवंटित करने के मुद्दे पर क्यों हो रहा विवाद?
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन कर डॉ. मनमोहन सिंह के लिए स्मारक बनाने की मांग की थी। खरगे के फोन के जवाब में सरकार की तरफ से स्थल देने पर विचार करने के लिए दो-चार दिन का समय मांगा गया। इसकी जानकारी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में रखी गयी तो प्रियंका गांधी ने कहा कि ऐसे में अंतिम संस्कार के लिए मनमोहन सिंह को वीर भूमि या शक्ति स्थल का ही कोई हिस्सा दे दिया जाए, वहीं उनका समाधि स्थल भी बन सकता है।

संबंधित वीडियो


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed