{"_id":"5a299eff4f1c1bb34a8b4c25","slug":"issue-create-on-a-banner-which-appeal-ahmed-patel-as-cm-of-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: अहमद पटेल को मुख्यमंत्री बनाने की मांग वाले पोस्टर से बवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात: अहमद पटेल को मुख्यमंत्री बनाने की मांग वाले पोस्टर से बवाल
एजेंसी, सूरत
Updated Fri, 08 Dec 2017 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में कांग्रेस नेता अहमद पटेल को मुख्यमंत्री बनाने की मांग करने वाले पोस्टर लगाने से विवाद खड़ा हो गया है। सूरत के अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन लगे पोस्टरों में मुस्लिम समुदाय से अपील की गई है कि अहमद को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस को वोट करें। पोस्टर में राहुल गांधी और अहमद पटेल की तस्वीरें हैं।
विज्ञापन
सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल ने हालांकि इसे भाजपा का ‘डर्टी ट्रिक’ बताया और कहा कि वह मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री पद के न तो वह कभी दावेदार थे और न कभी होंगे। भाजपा अपनी हार के डर से नकली पोस्टर लगवा रही है।
विज्ञापन
पढ़ें: PM मोदी को 'नीच' कहने पर कांग्रेस की कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
ये पोस्टर ओल्ड सिटी एरिया और सूरत के पूर्वी भाग में लगे हैं, जो हीरा कारोबार का हब है। इन इलाकों में शनिवार को पहले चरण का मतदान होना है। पोस्टर में अल्पसंख्यक समुदाय की एकता और अहमद पटेल को गुजरात के वजीर-ए-आलम (मुख्यमंत्री) बनाने के लिए कांग्रेस को वोट देने का निवेदन किया गया है।