{"_id":"5c3fa5e5bdec2273467dc36c","slug":"isro-will-launch-kalamsat-and-microsat-satellites-on-24th-of-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलामसैट और माइक्रोसैट उपग्रहों का 24 को प्रक्षेपण करेगा इसरो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कलामसैट और माइक्रोसैट उपग्रहों का 24 को प्रक्षेपण करेगा इसरो
Thu, 17 Jan 2019 03:15 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 17 Jan 2019 03:15 AM IST
विज्ञापन
ISRO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 24 जनवरी को श्रीहरिकोटा से कलामसैट और माइक्रासैट-आर उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा। यह पीएसएलवी प्रक्षेपण यान के नए ‘डीएल’ संस्करण का पहला मिशन भी होगा। इसरो ने बुधवार को बताया कि पीएसएलवी-44 मिशन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पहले लांच पैड से अंजाम दिया जाएगा। यह पीएसएलवी की 46वीं उड़ान है। प्रक्षेपण यान के नए संस्करण ‘पीएसएलवी-डीएल’ की यह पहली उड़ान भी होगी।
विज्ञापन
कलामसैट का नामकरण पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर किया गया है और यह प्रायोगिक उपग्रह है जिसे छात्रों ने बनाया है। इसे एक विशेष कक्षा में स्थापित किया जाएगा, जिसकी ऊंचाई 450 किलोमीटर और झुकाव 98.767 डिग्री होगा। माइक्रोसैट-आर इमेजिनिंग उपग्रह है।
विज्ञापन