{"_id":"60ea1a7c8ebc3e9eb1287266","slug":"isro-to-launch-imaging-satellite-gisat-1-on-august-12-in-sriharikota","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसरो : 12 अगस्त को श्रीहरिकोटा से जियो इमेजिंग सैटेलाइट जीआईसैट-1 लॉन्च करेगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इसरो : 12 अगस्त को श्रीहरिकोटा से जियो इमेजिंग सैटेलाइट जीआईसैट-1 लॉन्च करेगा
Sun, 11 Jul 2021 03:39 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, बंगलूरू
एजेंसी, बंगलूरू
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 11 Jul 2021 03:39 AM IST
सार
- 12 अगस्त को इसका प्रक्षेपण होगा। 2021 में यह इसरो की ओर से दूसरी लॉन्चिंग है। इससे पहले 28 फरवरी को पीएसएलवी-सी51 मिशन का सफल प्रक्षेपण हुआ था।
विज्ञापन
इसरो अध्यक्ष के सिवन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से शांत चल रहा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन अगस्त से वापस सैटेलाइट लॉन्च करने में सक्रिय होगा। 12 अगस्त को मौसम अनुकूल रहने पर सुबह 5:43 मिनट पर श्रीहरिकोटा से जीएसएलवी-एफ10 रॉकेट की मदद से जियो इमेजिंग सैटेलाइट जीआईसैट-1 को अंतरिक्ष में रवाना करेगा।
विज्ञापन
जीआईसैट-1 सैटेलाइट को पिछले साल 5 मार्च को रवाना किया जाना था मगर प्रक्षेपण से पूर्व हुए धमाके के कारण इसे टाल दिया गया। इसके बाद इसे 28 मार्च 2021 को रवाना करने का तय हुआ मगर कुछ तकनीकी कारणों से इसे 8 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया।
विज्ञापन
मगर कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लॉकडाउन के कारण इसे पहले मई और फिर अगस्त तक के लिए टाला गया। अब 12 अगस्त को इसका प्रक्षेपण होगा। 2021 में यह इसरो की ओर से दूसरी लॉन्चिंग है। इससे पहले 28 फरवरी को पीएसएलवी-सी51 मिशन का सफल प्रक्षेपण हुआ था। इसमें ब्राजील की सैटेलाइट एमेजोनिया-1 और 18 अन्य छोटे सैटेलाइट अंतरिक्ष में रवाना हुए थे।
विज्ञापन