{"_id":"59f789044f1c1bc8678b872d","slug":"isro-to-launch-30-satellites-together-in-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर में इसरो एक साथ 30 सैटेलाइट करेगा लॉन्च","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दिसंबर में इसरो एक साथ 30 सैटेलाइट करेगा लॉन्च
एजेंसी, बेंगलुरु
Updated Tue, 31 Oct 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
इसरो
- फोटो : better india
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) दिसंबर में अपने पीएसएलवी से एक मिशन में 30 सैटेलाइट लांच करने की योजना बना रहा है। सोमवार को इसरो ने इसकी जानकारी दी।
अगस्त में असफल हुए लांच नेविगेशन उपग्रह आईआरएनएसएस -1 एच के बाद यह पीएसएलवी का पहला मिशन होगा। इस मिशन का मुख्य पेलोड धरती अवलोकन उपग्रह का कार्टोसैट-2 श्रृंखला सैटेलाइट होगा।
इसरो के प्रमुख किरण कुमार ने कहा कि हम दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में अपने अगले लांच की तैयारी कर रहे हैं। इसमें अन्य सैटेलाइट के साथ कार्टोसैट श्रृंखला का सैटेलाइट होगा। इसे लांच करने के लिए पीएसएलवी-सी40 का इस्तेमाल किया जाएगा जो कि श्रीहरिकोटा के अंतरिक्ष केंद्र से छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
इस मिशन में 25 नैनो सैटेलाइट्स, तीन माइक्रो सैटेलाइट्स और एक कार्टोसैट सैटेलाइट्स का इस्तेमाल होगा। इसके साथ ही इसमें एक यूनिवर्सिटी सैटेलाइट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कार्टोसैट-2 श्रृंखला की अधिकतर सहयोगी सैटेलाइटें फिनलैंड और अमेरिका जैसे देशों की हैं।