फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   isro second flight to the moon much awaited Chandrayaan-2 mission

इसरो की दूसरी बार चांद पर जाने की तैयारी, पांच प्रक्षेपणों की योजना : के सिवन

Tue, 06 Feb 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 06 Feb 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
isro second flight to the moon much awaited Chandrayaan-2 mission
लंबे समय से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का चल रहा इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। इसरो चंद्रयान-2 मिशन भारत की चांद पर जाने वाली दूसरी फ्लाइट होगी।  यह अपने आप में पहला मिशन होगा  जो चांद के दक्षिणी पोल पर सॉफ्ट लैंड करेगा। इस कार्यक्रम के लिए इसरो को कई तरह के चैलेंज फेस करने पड़े हैं। 
विज्ञापन


इसरो का पूरा ध्यान अगले पांच महीनों में चंद्रयान-2 मिशन सहित पांच प्रक्षेपणों को करने पर है। इसरो के अध्यक्ष के सिवन ने बताया कि अब उनके पास कोई और काम करने का समय नहीं है।
विज्ञापन


साल 2018 की पहली छमाही में जिन मिशनों की श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से योजना बनाई गई है उनमें जीएसएलवी-एफओ8 (जीसैट-6ए सैटेलाइट), जीएसएलवी-एमके 3 (दूसरी विकास उड़ान), चंद्रयान-2 और पीएसएलवी (आईआरएनएसएस-1आई नेविगेशन सैटेलाइट) हैं। इसके साथ ही इसरो ने 5.7 टन के जीसैट-11 को लांच करने के लिए एरियनस्पेस से करार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे जून में फ्रेंच गुएना के कुरू में स्थित यूरोपीय अंतरिक्ष कंसोर्टियम के अंतरिक्षयान से प्रक्षेपित किया जाएगा। अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग में सचिव सिवन ने कहा कि अभी तो हमारे पास बहुत काम है। भारत के पास अभी चक्कर लगाने वाले 45 सैटेलाइटों का बेड़ा है और इतने ही अंतरिक्षयानों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अगले साल से हम 15-18 प्रक्षेपणों की योजना पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed