फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   isro PSLV C56 will be sent to space on July 30 with six satellites

ISRO: पीएसएलवी-सी56 के प्रक्षेपण की उलटी गिनती शुरू, रविवार सुबह भरेगा उड़ान

Sat, 29 Jul 2023 03:42 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीहरिकोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीहरिकोटा Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 29 Jul 2023 03:42 PM IST
सार

चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के बाद अब इसरो एक और कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। बड़ी बात यह है कि 30 जुलाई 2023 की सुबह 6:30 बजे इसरो सात सैटेलाइट लॉन्च करेगा।

विज्ञापन
isro PSLV C56 will be sent to space on July 30 with six satellites
इसरो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के बाद अब इसरो एक और कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। बड़ी बात यह है कि 30 जुलाई 2023 की सुबह 6:30 बजे इसरो सात सैटेलाइट लॉन्च करेगा। वहीं सभी सैटेलाइट की लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के लॉन्च पैड एक से होगी और उपग्रहों को अंतरिक्ष में पहुंचाने के लिए पीएसएलवी -सी56 रॉकेट का इस्तेमाल किया जाएगा। 

विज्ञापन


वहीं इसके बारे इसरो ने बयान दिया कि सिंगापुर के डीएस-एसएआर उपग्रह और पीएसएलवी रॉकेट पर छह सह-यात्री उपग्रहों के प्रक्षेपण की उल्टी गिनती शनिवार को यहां सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में शुरू हो गई।  उलटी गिनती के दौरान, चार चरणों वाले वाहन में प्रणोदक भरने का कार्य किया जाएगा। 44.4 मीटर लंबा चार चरण वाला वाहन पीएसएलवी-सी56, 228 टन भार के साथ रविवार सुबह 06.30 बजे शार रेंज से प्रथम लॉन्च पैड से उड़ान भरेगा।
विज्ञापन


इसरो ने बताया कि पीएसएलवी-सी55/टीलियोस-2 के अप्रैल में हुए सफल प्रक्षेपण के बाद कल के मिशन को अंजाम दिया जा रहा है और इस मिशन से सिंगापुर के लोगों की जरूरतें पूरी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएसएलवी-सी56 अपने साथ डीएस-एसएआर, एक रडार इमेजिंग अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट ले जाएगा, जो न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड के एक समर्पित वाणिज्यिक मिशन में छह सह-यात्री उपग्रहों के साथ प्राथमिक उपग्रह है।  न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड इसरो की वाणिज्यिक शाखा है और उपग्रहों को सिंगापुर में ग्राहकों की सेवा के लिए लॉन्च किया जाएगा।

360 किलोग्राम डीएस-एसएआर उपग्रह डीएसटीए (सिंगापुर सरकार का प्रतिनिधित्व) और एसटी इंजीनियरिंग, सिंगापुर के बीच साझेदारी के तहत विकसित किया गया है। तैनाती पर, उपग्रह का उपयोग सिंगापुर सरकार के भीतर विभिन्न एजेंसियों की उपग्रह इमेजरी आवश्यकताओं को सपोर्ट करने के लिए किया जाएगा।

इसरो ने कहा कि उपग्रहों को निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित करने की क्षमता के लिए उसका विश्वसनीय रॉकेट पीएसएलवी रविवार के मिशन में 58वीं उड़ान और ‘कोर अलोन कॉन्फ़िगरेशन’ के साथ 17वीं उड़ान को अंजाम देगा।


अन्य उपग्रहों में वेलोक्स-एएम 23 किलोग्राम का सूक्ष्म उपग्रह है, एआरसीएडीई (एटमॉस्फेरिक कपलिंग और डायनेमिक्स एक्सप्लोरर), प्रायोगिक उपग्रह स्कूब-II, 3यू नैनोसैटेलाइट, गैलासिया-2, ओआरबी-12 स्ट्राइडर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed