फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO On Chandrayaan success CRPF did one-minute drill to honor ISRO seniors got angry

ISRO: चंद्रयान की कामयाबी पर CRPF ने इसरो को सम्मान देने के लिए एक मिनट का ड्रिल किया, नाराज हो गए बड़े साहब

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Sat, 26 Aug 2023 11:01 AM IST
विज्ञापन
सार
पुलवामा में करीब दो दर्जन जवानों ने 'इसरो' की कामयाबी पर अपनी खुशी जाहिर की थी। जब पूरे देश में जश्न का माहौल था तो सीआरपीएफ के जवान भी इस खुशी में शामिल हो गए। उत्साह में जवानों ने एक ड्रिल करने की योजना बनाई। इसमें किसी तरह का कोई खर्च नहीं हुआ। खेल के मैदान में गमले रखे हुए थे और वहीं पर ईंट पड़ी हुई थी। चंद्रयान 3 का जयकारा लगाया। उसके साथ ही जवानों ने अपनी बटालियन की भी जय बोली। 
loader
ISRO On Chandrayaan success CRPF did one-minute drill to honor ISRO seniors got angry
चंद्रयान 3 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन 'इसरो' के वैज्ञानिकों ने जब 'चंद्रयान-3' को चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर उतारा तो भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया में खुशी मनाई गई। कई देशों के राष्ट्रध्यक्षों ने पीएम मोदी और 'इसरो' की टीम के लिए बधाई संदेश भेजे। इसी कड़ी में देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' की पुलवामा स्थित यूनिट के जवानों ने 'इसरो' के सम्मान में एक छोटी सी ड्रिल कर दी। 



जवानों ने एक मिनट के भीतर गमलों और ईंटों के द्वारा 'इसरो' लिखा था। बस फिर क्या था, बड़े साहब नाराज हो गए। बल के श्रीनगर ऑपरेशन सेक्टर आईजी दफ्तर से फरमान जारी हो गया कि इस तरह की गतिविधि करने से पहले इजाजत लेनी होगी। साथ ही ये भी कह दिया कि इन आदेशों का सख्ती से पालन किया जाए। 




बता दें कि पुलवामा में करीब दो दर्जन जवानों ने 'इसरो' की कामयाबी पर अपनी खुशी जाहिर की थी। जब पूरे देश में जश्न का माहौल था तो सीआरपीएफ के जवान भी इस खुशी में शामिल हो गए। उत्साह में जवानों ने एक ड्रिल करने की योजना बनाई। इसमें किसी तरह का कोई खर्च नहीं हुआ। खेल के मैदान में गमले रखे हुए थे और वहीं पर ईंट पड़ी हुई थी। चंद्रयान 3 का जयकारा लगाया। उसके साथ ही जवानों ने अपनी बटालियन की भी जय बोली। 

अमूमन देखने को मिलता है कि जब भी कोई आईजी या उससे बड़ा अधिकारी किसी बटालियन का दौरा करता है तो उसकी आवभगत में ही लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं।  सीआरपीएफ जवानों ने बिना एक पैसा खर्च किए 'इसरो' की कामयाबी पर खुशी जाहिर की। उनका 57 सेकंड का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ तो श्रीनगर में बैठे 'साहब' को उसकी भनक लग गई। 25 अगस्त को साहब के दफ्तर से आदेश जारी हो गया। यह आदेश श्रीनगर ऑपरेशन सेक्टर के तहत आने वाली सभी यूनिटों के लिए था। 

आदेश में लिखा था कि ऐसा पता चला है कि बल की कुछ यूनिटों में चंद्रयान 3 की कामयाबी को लेकर अधिकारियों और जवानों ने उत्सव सेलिब्रेट किया है। भविष्य में ध्यान रहे कि इस तरह का कोई भी उत्सव मनाने से पहले श्रीनगर हेडक्वार्टर से इजाजत लेनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed