फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO likely to launch Earth Observation Satellite-8 on August 15

ISRO: 15 अगस्त को पृथ्वी अवलोकन उपग्रह-8 को प्रक्षेपित कर सकता है इसरो, श्रीहरिकोटा केंद्र से होगा प्रक्षेपण

Tue, 06 Aug 2024 09:57 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीहरिकोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीहरिकोटा Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 06 Aug 2024 09:57 PM IST
सार

इसरो द्वारा 15 अगस्त को पृथ्वी के अवलोकन के लिए एक उपग्रह को प्रक्षेपित किया जा सकता है। इसे पृथ्वी अवलोकन उपग्रह-8 (ईओएस-8) नाम दिया गया है। मिशन का मुख्य उद्देश्य एक सूक्ष्म उपग्रह की रूपरेखा बनाकर इसे तैयार करना है।

विज्ञापन
ISRO likely to launch Earth Observation Satellite-8 on August 15
इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) द्वारा 15 अगस्त को पृथ्वी के अवलोकन के लिए एक उपग्रह को प्रक्षेपित किया जा सकता है। इसे पृथ्वी अवलोकन उपग्रह-8 (ईओएस-8) नाम दिया गया है। इसरो से जुड़े सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। आगे बताया गया है कि ईओएस-8 को छोटे उपग्रह प्रक्षेपण वाहन एसएसएलवी-डी3 से प्रक्षेपित किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा प्रक्षेपण केंद्र से ईओएस-8 उपग्रह को प्रक्षेपित किया जा सकता है। 

विज्ञापन


ईओएस-08 मिशन का मुख्य उद्देश्य
ईओएस-08 मिशन का मुख्य उद्देश्य एक सूक्ष्म उपग्रह की रूपरेखा बनाकर इसे तैयार करना है। इसके अलावा, इस मिशन उद्देश्य सूक्ष्म उपग्रह बस के साथ मेल खाने वाले पेलोड बनाना और भविष्य में संचालित होने वाले उपग्रह कार्यक्रमों के लिए नई तकनीक को तैयार करना है।  
विज्ञापन


ईओएस-08 में रखे गए हैं तीन पेलोड
ईओएस-08 को सूक्ष्म उपग्रह बस आईएमएस-1 पर तैयार किया गया है और इनमें तीन पेलोड रखे गए हैं। पहला पेलोड को इलेक्ट्रो ऑप्टिकल इन्फ्रारेड (आईओआईआर) पेलोड है। जबकि दूसरा वैश्विक मार्गदर्शन उपग्रह प्रणाली- परावर्तक (Global Navigation Satellite System-Reflectometry) जीएनएसएस-आर पेलोड है। तीसरे पेलोड को एसआईसी यूवी डोसीमीटर नाम दिया गया है। आईओआईआर पेलोड को तस्वीरें खींचने के लिए तैयार किया गया है। यह पेलोड लंबी और मध्यम इन्फ्रारेड तरंगदैर्घ्य में दिन और रात के समय तस्वीरें खींच सकता है। इसके अलावा जीएनएसएस-आर पेलोड, समुद्र की सतह की हवा का विश्लेषण करने, मिट्टी की नमी का आकलन करने और बाढ़ का पता लगाने का काम करेगा। वहीं, एसआईसी यूवी डोसीमीटर गगनयान मिशन में पराबैंगनी विकिरण की निगरानी करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed