{"_id":"5b9e9967867a557ea40c868e","slug":"isro-launches-two-foreign-earth-observation-satellites","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इसरो ने PSLV-C42 का किया सफल प्रक्षेपण, अंतरिक्ष में भेजे 2 विदेशी सैटेलाइट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इसरो ने PSLV-C42 का किया सफल प्रक्षेपण, अंतरिक्ष में भेजे 2 विदेशी सैटेलाइट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीहरिकोटा
Updated Mon, 17 Sep 2018 04:11 AM IST
विज्ञापन
satellite
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को अंतरिक्ष केंद्र से ब्रिटेन के पृथ्वी अवलोकन उपग्रह नोवाएसएआर और एस1-4 का प्रक्षेपण किया। दोनों उपग्रहों को लेकर पीएसएलवी-सी42 अंतरिक्षयान सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से रात 10:08 बजे प्रथम लांचपैड से रवाना हुआ। इसरो अधिकारियों ने कहा कि यह एक सटीक प्रक्षेपण रहा।
नोवाएसएआर का इस्तेमाल वन्य मानचित्रण, भू उपयोग और बर्फ की तह की निगरानी, बाढ़ और आपदा निगरानी के लिए किया जाना है। एस 1-4 का उपयोग संसाधनों के सर्वेक्षण, पर्यावरण निगरानी, शहरी प्रबंधन तथा आपदा निगरानी के लिए किया जाएगा। करीब छह महीने पहले ही इसरो ने आईएनआरएसएस-1आई नौवहन उपग्रह को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया था।

Trending Videos
मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का दूसरी बार सफल परीक्षण
NASA
स्वदेश निर्मित मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एमपीएटीजीएम) का रविवार को अहमदनगर रेंज से दूसरी बार सफल उड़ान परीक्षण किया गया। सेना ने यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस मिशन के सभी उद्देश्यों को पूरा किया गया और 15 और 16 सितंबर को दो मिसाइलों का सफलतापूर्वक विभिन्न रेंजों के लिए परीक्षण किया गया, जिनमें अधिकतम सीमा क्षमता शामिल है।
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने डीआरडीओ की टीम, भारतीय सेना और संबंधित उद्योग जगत को एमपीएटीजीएम की इस दोहरी सफलता के लिए बधाई दी।
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने डीआरडीओ की टीम, भारतीय सेना और संबंधित उद्योग जगत को एमपीएटीजीएम की इस दोहरी सफलता के लिए बधाई दी।