फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Isro is also working on reusable rocket stages like space x falcon heavy

दुनिया के सबसे शक्तिशाली यान फॉल्कन हेवी की तर्ज पर ISRO भी कर रहा है प्रयोग

Thu, 08 Feb 2018 08:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Feb 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
Isro is also working on reusable rocket stages like space x falcon heavy
फॉल्कन हैवी रॉकेट

स्पेस एक्स द्वारा निर्मित दुनिया के सबसे शक्तिशाली रॉकेट यान फॉल्कन हेवी की एतिहासिक लॉन्चिंग पूरी दुनिया ने देखी। फॉल्किन हेवी अपने आप में एक बेहद खास यान है, अमूमन इस तरह के यान पर खासा खर्च आता है लेकिन स्पेस एक्स ने ऐसा प्रयोग किया है जिसके अनुसार एक बार उपयोग हो चुकी सामग्री का कई बार इस्तेमाल किया जा सकेगा। ऐसे में रॉकेट की लागत काफी कम हो जाएगी। 

विज्ञापन


इसरो के चेयरमेन डॉक्टर के. सिवान ने स्पेस एक्स कंपनी की इस लॉन्चिंग को लंबी छलांग करार देते हुए एलन मस्क को बधाई दी। एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए डॉ सिवान ने बताया कि इसरो भी स्पेस एक्स की तरह ही कई बार इस्तेमाल हो सकने वाले रॉकेट यान पर काम कर रहा है। इस पर गहराई से बात करते हुए उन्होंने बताया कि इसरो की रिसर्च एंड डेवलेपमेंट टीम तीन तकनीकों पर काम कर रही है। 
विज्ञापन


पहली तकनीक जिसके माध्यम से ऑर्बिटल में यान को दोबारा ले जाने के लिए, दूसरी तकनीक जिसके जरिए इस्तेमाल किए जा चुके यान को दोबारा लैंडिंग कराने के लिए और तीसरी तकनीक जिसके माध्यम से हम इस्तेमाल किए जा चुके रॉकेट का प्रयोग दूसरी बार भी कर सकें। इन तीनों तकनीकों पर इसरो की टीम काम कर रही है, उन्होंने यह भी बताया कि दूसरी तकनीक का परिक्षण 2016 में किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ सिवान ने अनुसार फिलहाल हमारी प्राथमिकता GSLV MK III की लिफ्टिंग कैपिबिलिटी को बढ़ाकर 4 से 6.5 टन करना है। ताकि लॉन्चिंग की कीमत को कम किया जा सके।
आपको बता दें कि स्पेस एक्स ने जो काम किया उस पर कई देश कई सालों से काम कर रहे हैं, जिसमें रूस, चीन और फ्रांस का नाम शामिल है। लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाए।


फ्लोरिडा के केनडी स्पेस सेंटर स्थित नासा के लॉन्चिंग पैड से फॉल्कन हेवी ने उड़ान भरी। इस यान के साथ एक स्पोर्ट्स कार को भी भेजा गया। ऐसा पहली बार हुआ, जब अंतरिक्ष में स्पोर्ट्स कार पहुंचाई गई। 63.8 टन के इस यान में 27 मर्लिन इंजन लगे हुए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed