{"_id":"629f819ba9ad655717061bc3","slug":"isro-indian-australian-space-agencies-eye-potential-areas-of-working-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISRO: इसरो ने ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी के साथ की वर्चुअल मीटिंग, 'गगनयान मिशन' समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ISRO: इसरो ने ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी के साथ की वर्चुअल मीटिंग, 'गगनयान मिशन' समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा
Tue, 07 Jun 2022 10:19 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 07 Jun 2022 10:19 PM IST
सार
अंतरिक्ष विभाग में सचिव और इसरो के अध्यक्ष र एएसए प्रमुख ने वर्चुअल बैठक में हिस्सा लिया। दोनों अधिकारियों ने 'गगनयान' मिशन का सपोर्ट करने के लिए ऑस्ट्रेलिया में इसरो के ग्राउंड स्टेशन की स्थापना पर चल रही चर्चा में प्रगति खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
इसरो और एएसए ने अंतरिक्ष सहयोग की समीक्षा की
- फोटो : इसरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी (एएसए) ने मंगलवार को एक वर्चुअल बैठक की। इस दौरान उन्होंने अंतरिक्ष सहयोग की समीक्षा की और एक साथ काम करने के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा की।
अंतरिक्ष विभाग में सचिव (डीओएस) और इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ और एएसए प्रमुख एनरिको पलेर्मो ने बैठक में हिस्सा लिया। दोनों अधिकारियों ने 'गगनयान' मिशन का सपोर्ट करने के लिए ऑस्ट्रेलिया में इसरो के ग्राउंड स्टेशन की स्थापना पर चल रही चर्चा में प्रगति खुशी जाहिर की।
इसरो ने बयान मे ंक्या कहा
इसरो की ओर से जारी बयान में कहा गया, "उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष निवेश पहल, सैटेलाइट डेटा प्राप्त करने के लिए ऑस्ट्रेलिया में इसरो के ग्राउंड स्टेशन की स्थापना, नाविक सैटेलाइट की रेंज और दोनों देशों की अंतरिक्ष संस्थाओं के बीच बातचीत को बढ़ावा देने के लिए एक संयुक्त कार्यशाला का आयोजन सहित एक साथ काम करने के अन्य संभावित क्षेत्रों पर चर्चा की।"
विज्ञापन
इसरो मुख्यालय पहुंचे डोमिनिकल रिपब्लिक के राजदूत
इस बीच, भारत में डोमिनिकन रिपब्लिक के राजदूत डेविड पुइग ने मंगलवार को यहां इसरो मुख्यालय में सोमनाथ से मुलाकात की। इसरो के मुताबिक, "पुइग ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिक ऐप्लीकेशंस में सैटेलाइट डेटा, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के जरिए राष्ट्रीय विकास के भारत के बड़े अनुभव से सीखने की तीव्र इच्छा जाहिर की।"
इसरो ने दिया मदद का आश्वासन
बयान में कहा गया है, "इसरो/डीओएस ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों, संयुक्त गतिविधियों जैसे छोटे उपग्रहों और रिमोट सेंसिंग ऐप्लीकेशंस के जरिए से डोमिनिकल रिपब्लिक में क्षमता निर्माण में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।"