फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO GSLV rocket not Naughty Boy now like an obedient-disciplined boy

ISRO: अब नॉटी बॉय नहीं रहा जीएसएलवी रॉकेट, मिशन प्रमुख बोले- वह अब आज्ञाकारी-अनुशासित लड़के जैसा

Sun, 18 Feb 2024 05:29 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीहरिकोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीहरिकोटा Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 18 Feb 2024 05:29 AM IST
सार

सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के द्वितीय लॉन्च पैड से शाम 5:35 बजे 52 मीटर ऊंचा रॉकेट उपग्रह को लेकर शानदार ढंग से आसमान की ओर बढ़ा। रॉकेट जीएसएलवी में तीन स्टेज रखा गया था। सबसे ऊपरी स्टेज पर क्रायोजेनिक इंजन था।

विज्ञापन
ISRO GSLV rocket not Naughty Boy now like an obedient-disciplined boy
जीएसएलवी मार्क 3 - फोटो : इसरो

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बिना किसी बाधा के मिशन के सफल होने पर राहत की सांस ली। मिशन के निदेशक ने कहा, जीएसएलवी अब नॉटी बॉय नहीं रहा, एक आज्ञाकारी और अनुशासित लड़के जैसा परिपक्व हो गया है।

विज्ञापन

सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के द्वितीय लॉन्च पैड से शाम 5:35 बजे 52 मीटर ऊंचा रॉकेट उपग्रह को लेकर शानदार ढंग से आसमान की ओर बढ़ा। रॉकेट जीएसएलवी में तीन स्टेज रखा गया था। सबसे ऊपरी स्टेज पर क्रायोजेनिक इंजन था। इसने महज 20 मिनट की उड़ान के बाद उपग्रह को अपने से अलग कर जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (जीटीओ) में छोड़ दिया। जीटीओ पृथ्वी से करीब 37 हजार किमी ऊंचे अंतरिक्ष में है। एजेंसी

विज्ञापन

प्राकृतिक आपदाओं से लड़ने की बढ़ी ताकत
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज उन्नत मौसम उपग्रह, इनसैट 3डीएस के सफल प्रक्षेपण पर हमारे इसरो वैज्ञानिकों को बधाई। तीसरी पीढ़ी का उपग्रह प्राकृतिक आपदाओं से सटीकता से लड़ने में भारत की ताकत को बढ़ाएगा। यह हर आपदा में शून्य हताहत के लक्ष्य को हासिल करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम के नेतृत्व की गूंज
किरेन रिजिजू, पृथ्वी विज्ञान मंत्री ने कहा कि इसरो और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय को सफल प्रक्षेपण की बधाई। अंतरिक्ष शोध और देश के विकास में यह यादगार उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वप्नदर्शी नेतृत्व की गूंज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed