फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO Chief Somanath among 68 persons chosen for Rajyotsava award by Karnataka govt

Karnataka: राज्योत्सव पुरस्कार के लिए चुने गए इसरो प्रमुख समेत 68 लोग, एक नवंबर को किया जाएगा सम्मानित

Tue, 31 Oct 2023 06:56 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 31 Oct 2023 06:56 PM IST
सार

Karnataka: कर्नाटक सरकार का राज्योत्सव पुरस्कार इस साल इसरो प्रमुख एस सोमनाथ समेत 68 लोगों को प्रदान किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला यह दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार माना जाता है।

विज्ञापन
ISRO Chief Somanath among 68 persons chosen for Rajyotsava award by Karnataka govt
इसरो के नए प्रमुख एस सोमनाथ - फोटो : विकीपीडिया

विस्तार

कर्नाटक सरकार का राज्योत्सव पुरस्कार इस साल इसरो प्रमुख एस सोमनाथ समेत 68 लोगों को प्रदान किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में उनकी सराहनीय सेवा के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला यह दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार माना जाता है। इसे एक नवंबर को राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


 

कन्नड़ और संस्कृति मंत्री शिवराज तंगदागी ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि मैसुरु राज्य का नाम बदलकर कर्नाटक करने की स्वर्ण जयंती के मौके पर 'कर्नाटक संभ्रम' उत्सव के मौक पर 68 राज्योत्सव पुरस्कारों के अलावा विभिन्न संगठनों के विजेताओं को दस पुरस्कार देने का फैसला गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुरस्कार विजेताओं का चयन करते समय हर जिले को प्रतिनिधित्व दिया गया है। पुरस्कार पाने वालों में 13 महिलाएं, 54 पुरुष और एक ट्रांसजेंडर शामिल हैं। इसके अलावा दो शताब्दियों के लोग भी सूची का हिस्सा हैं। पुरस्कार विजेताओं को पांच लाख रुपये नकद और 25 ग्राम का स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। 
 

विज्ञापन

इस वर्ष पुरस्कार पाने वालों में प्रसिद्ध थिएटर कलाकार चिदंबरम राव जाम्बे, यक्षगान गायिका लीलावती बैपादित्या, अभिनेता 'बैंक' जनार्दन और डिंगरी नागराज, साहित्य के  प्रोफेसर सी नागन्ना और सुब्बू होलेयार और पत्रकार दिनेश अमीन मट्टू और माया शर्मा शामिल हैं। बंगलुरु की माइथिक सोसाइटी और शिवमोग्गा में कर्नाटक संघ उन संगठनों में से हैं जिन्हें पुरस्कार मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed